जज्बे को सलाम! आंखों से देख नहीं पातीं, मां ने नोट्स की रिकॉर्डिंग बनाई, उसी को सुनकर परीक्षा में किया टॉप
झांसी की रहने वाली ऋषिका आंखों से देख नहीं पाती हैं। लेकिन उन्होंने अपने मेहनत की दम पर परीक्षा में पूरी यूनिवर्सिटी में टॉप किया है।

'...कहावत सच ही है कि अगर इंसान कुछ कर गुजरने की ठान ले तो उसे सफलता पाने से कोई रोक नहीं सकता है।' ये लाइनें झांसी की रहने वाली ऋषिका गुप्ता पर एकदम सटीक बैठतीं हैं। ऋषिका ने अपनी मेहनत के दम पर MA में यूनिवर्सिटी में टॉप किया है। वहीं, दूसरों के लिए वह नजीर भी बन गईं हैं।
ऋषिका मूलरूप से उत्तर प्रदेश के झांसी जिले की रहने वाली हैं। हालांकि, वह देख नहीं पाती हैं। बावजूद इसके उन्होंने पढ़ाई की और अब बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी में टॉप किया है। उनकी इस सफलता को जो सुन रहा है, वह तारीफ करने से नहीं थक रहा है।
ऋषिका को बुंदलेखंड यूनिवर्सिटी की एमए की परीक्षा में 85.10 प्रतिशत मिले हैं और उन्होंने टॉप किया है। उनके इर्ध-गिर्ध किसी भी छात्र का प्रतिशत भी नहीं पहुंच सका। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ऋषिका के पिता की मौत बचपन में ही हो गई थी।
लेकिन उनकी मां ने उनकी पढ़ाई रुकने नहीं दी। पिता की मौत के बाद ऋषिका की मां ने उन्हें संभाला और पढ़ाई छूटने नहीं दी। ऋषिका के साथ मां हर कदम खड़ीं रहीं और पढ़ाई में उनकी मदद की। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ऋषिका की पढ़ाई में किसी प्रकार की रुकावट न आए, इसके लिए मां खुद घर के काम से समय निकालकर उनके लिए नोट्स बनाती थीं।
Recommended Video

इसके बाद वह इसी नोट्स की रिकॉर्डिंग करती थीं। जिससे ऋषिका को तैयारी करने मां मदद मिली। ऋषिका नोट्स की रिकॉर्डिंग को सुनकर तैयारी करती थीं। धीरे-धीरे तैयारी इतनी बेहतर हो गई कि ऋषिका ने पूरे यूनिवर्सिटी में टॉप कर दिया।
ऋषिका की सफलता से उनकी मां गदगद है। वहीं, ऋषिका भी इस सफलता से काफी खुश हैं। आस-पड़ोस के लोग भी ऋषिका के मेहनत को सलाम कर रहे हैं। जानकारी की मानें तो ऋषिका खुद अपने पैरों पर खड़ी होना चाहती हैं।
ये भी पढ़ें- Masaba Gupta Wedding: बेटी की शादी में खुश दिखे विवियन रिचर्ड्स, नीना गुप्ता को बनाया था बिन ब्याही मां












Click it and Unblock the Notifications