Jhansi News: महिलाओं ने शराबी को सड़क पर गिराकर पीटा, आरोपी नशे में कर रहा था गंदे कमेंट्स, भड़की महिलाएं
Jhansi Video Viral: उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में सरेआम महिलाओं द्वारा एक युवक की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। बताया जा रहा है कि युवक शराब के नशे में लड़कियों और महिलाओं पर फब्तियां कस रहा था।
जब उसने वहां से गुजर रही चार महिलाओं पर फब्तियां कसीं तो महिलाएं भड़क गईं। इसके बाद चारों महिलाओं ने मिलकर उसकी बुरी तरह पिटाई कर दी। इस दौरान वहां मौजूद किसी व्यक्ति ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। [Note:- वीडियो नीचे है।]

यह पूरा मामला झांसी जनपद के नवाबाद थाना क्षेत्र के जेल चौराहे का बताया जा रहा है। दावा किया जा रहा है कि वायरल वीडियो में जिस शख्स की पिटाई की जा रही है वह भी इसी थाना क्षेत्र का ही रहने वाला है। हालांकि वन इंडिया हिंदी इसकी पुष्टि नहीं करता है।
सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में दिखाई दे रहा है कि चार महिलाएं एक युवक को पीट रही हैं। महिलाएं पहले उसको अपने हाथ से पीटती हैं तथा एक महिला चप्पल निकाल कर पिटाई करती है। उसके बाद आरोपी युवक सूट पहने महिला से उलझ जाता है।
महिला को वह जमीन पर गिरा देता है और उसके साथ मारपीट करता है। इस दौरान उसके साथ की मौजूद अन्य महिलाएं पेड़ की डाल तोड़ लेती हैं। फिर पेड़ की डाल से ही आरोपी की पिटाई करना शुरू कर देती हैं। पीटते-पीटते डाल भी टूट जाती है।
उसके बाद बगल में एक मदार का पेड़ दिखाई दे रहा था। एक महिला उस पेड़ को ही तोड़कर लाती है और उससे ही आरोपी की पिटाई करने लगती हैं। इस दौरान वहां मौजूद किसी शख्स ने इसका वीडियो बना लिया।
देखें Video
वीडियो बनाने वाले नहीं उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वह इस बारे में झांसी पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो के बारे में जानकारी मिली है हालांकि थाना स्थानीय पर किसी पक्ष द्वारा कोई शिकायत नहीं की गयी है। फिर भी, मामले की जाँच एवं आवश्यक कार्यवाही हेतु प्रभारी निरीक्षक थाना नवाबाद को निर्देशित किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications