Jhansi News: बेवफा पत्नी प्रेमी के साथ भागी, आहत पति ने की आत्महत्या, परिवार में पसरा मातम

Jhansi News: उत्तर प्रदेश के झांसी जनपद से प्रेम प्रसंग का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। झांसी जिले में एक शादीशुदा महिला अपने पति और बच्चों को छोड़कर प्रेमी के साथ फरार हो गई, इस बात से आहत उसके पति ने आत्महत्या कर ली। शख्स के आत्महत्या करने से उसके परिवार में मातम पसरा है।

मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। परिजनों द्वारा यदि तहरीर दी जाती है तो तहरीर के आधार पर मामला दर्ज पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

jhansi-news-wife-eloped-with-lover-husband-left-this-world

दरअसल, बरुआ सागर इलाके के सिकरी खुर्द गांव के रहने वाले 25 वर्षीय सुनील यादव की शादी 4 साल पहले रश्मि नामक एक युवती के साथ हुई थी। मृतक के चचेरे भाई ने मीडिया को बताया कि शादी के बाद सुनील और रश्मि को एक बेटा भी हुआ जो डेढ़ साल का है।

बताया जा रहा है कि रश्मि की बड़ी बहन की शादी कुंवरपुरा के रहने वाले एक शख्स के साथ हुई थी। रश्मि अपनी बड़ी बहन के घर भी आती जाती रहती थी। इसी दौरान उसकी मुलाकात उसके जीजा के पड़ोस में रहने वाले एक युवक से हुई।

मुलाकात के बाद दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ने लगी और रश्मि और उसे शख्स के बीच मोबाइल पर लंबी बातचीत होने लगी। यह भी बताया गया कि करीब 1 महीने पहले सुनील अपनी मां मालती के साथ खेत में काम करने के लिए गया था।

शौच के बहाने प्रेमी के साथ हुई थी फरार: मृतक के परिजनों द्वारा बताया गया कि पूनम शौच करने का बहाना बनाकर घर से निकली उसके बाद अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। उसके फरार होने के बाद परिजनों द्वारा काफी खोजबीन की गई लेकिन उसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिली।

बताया जा रहा है कि पूनम के फरार होने के बाद से ही सुनील काफी परेशान रहने लगा था। उसने यह भी बताया कि 4 दिन पहले अपनी पत्नी को खोजते हुए सुनील प्रेमी के घर गया था लेकिन उसने उसे डरा धमकाकर भगा दिया। वहां से वापस लौट के आने के बाद सुनील ने फांसी के फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली। फिलहाल पुलिस का कहना है कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है, अभी तक परिजनों द्वारा कोई तहरीर नहीं दी गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+