Jhansi News: यूपी के चूहे हो गए नशेड़ी, मालखाने में रखी लाखों रुपए की जब्त शराब गटक गए
Rats Drink Alcohol: चूहे उत्तर प्रदेश के झांसी जिले के राजकीय रेलवे पुलिस थाना के मालखाने में रखी लगभग 1 लाख रुपए की शराब पी गए। इस बात का खुलासा तब हुआ जब एक सामान की तलाश में मालखाने के दरवाजे खोले गए।

Rats drank alcohol in Jhansi: इनसानों के साथ-साथ अब यूपी के चूहे भी नशेड़ी हो गए हैं। वह भी थोड़े बहुत नहीं, बल्कि लाखों रुपए की शराब गटक गए। यह पूरा मामला झांसी जिले के रेलवे पुलिस थाने से सामने आया है, जो अब सोशल मीडिया से लेकर मीडिया तक सुर्खियों में बना हुआ है। चूहे द्वारा लाखों रुपए की शराब गटने यह खुलासा तब हुआ जब एक सामान की तलाश में मालखाने के दरवाजे खोले गए।
यह मामला झांसी जिले के रेवले पुलिस स्टेशन से सामने आया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राजकीय रेलवे पुलिस थाना के मालखाने में जब्त की गई लगभग 1 लाख रुपए की शराब चूहे गटक गए हैं। दरअसल, विभिन्न मामलों में जो शराब पकड़ी जाती है और फिर उसे जीआरपी थाने के मालखाने में रखा जाता है। कई ऐसे मामले हैं जिनमें वर्षों तक निस्तारण नहीं हो पाया और शराब के सभी पीपे मालखाने में ही बंद पड़े रहे।
खबर के मुताबिक, कुछ दिन पहले जब एक मामले का निस्तारण हुआ और संबंधित व्यक्ति का सामान लौटाने के लिए मालखाने को दरवाजा खोला गया, तो पूरे मालखाने में से शराब की दुर्गंध आ रही थी। जब सिपाहियों ने इसका कारण पता लगाना शुरू किया, तो पता चला कि चूहों ने शराब के पीपे कुतर दिए थे। जिससे करीब 1 लाख रुपए की जब्त शराब का नुकसान होने के बाद चूहों के शराब पीने की बात झांसी में चर्चा का विषय बन गई।
Recommended Video

जीआरपी थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि चूहों ने बरामद की गई शराब को काटकर बर्बाद कर दिया है। इसके साथ ही अन्य कई चीजों को भी नुकसान पहुंचाया है। फिलहाल मालखाने की सफाई करवा कर चीजों को व्यवस्थित कर दिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications