झांसी: शराब कारोबार से जुड़ी दो महिलाओं की जब्त हुई 35 लाख संपत्ति, इतने केस थे दोनों पर दर्ज

झांसी, 24 मई: राजस्व विभाग और झांसी पुलिस की संयुक्त टीम ने आज (24 मई) को बड़ी कार्रवाई की है। गैंगस्टर एक्ट में निरुद्ध दो महिलाओं की करीब 35 लाख 46 हजार रुपए की संपत्ति को जब्त कर लिया है। जब्ती की कार्रवाई से मुनादी भी कराई गई थी। पुलिस औऱ राजस्व विभाग की टीम जिन दोनों महिला पर कार्रवाई की है वो अवैध शराब के कारोबार से जुड़ी हुई थी। इतना ही नहीं, दोनों पर आरोप है कि यह संपत्ति अपराध करके संपत्ति अर्जित की थी।

Jhansi: 35 lakh property seized of both the women related to liquor business

एसएसपी शिवहरी मीना मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि जनवरी 2021 में कबूतरा डेरा तेंदौल निवासी अनीता पत्नी अनिल कुमार कबूतरा और रविता पत्नी बुच्ची कबूतरा के खिलाफ बरुआसागर थाना में गैंगस्टर एक्ट की धारा 3 (1) के तहत केस दर्ज हुआ था। केस में नामजद दोनों महिला आरोपियों के खिलाफ अब गैंगस्टर एक्ट की धारा 14 (1) में कार्रवाई हुई। जिसमें दो बाइक, 6 एकड़ 89 डिसमिल जमीन कुर्क की गई। जिसकी कीमत 35 लाख 46 हजार रुपए है।

वहीं, आरोपी अनीता के खिलाफ बरुआसागर थाना में 11 केस दर्ज हैं। इसमें 10 केस अवैध शराब से जुड़े हैं। वह 2013 से अवैध शराब के कारोबार से जुड़ी है। अनीता के पति अनिल के नाम पर पंजीकृत एक बाइक, अनीता और उसके पति के नाम दर्ज कृषि भूमि कुर्क की गई है। बाइक और कृषि भूमि मिलाकर अनीता की 6.34 लाख रुपए की संपत्ति कुर्क की गई।

रविता की 29 लाख की संपत्ति कुर्क
आरोपी रविता के खिलाफ बरुआसागर थाना में 6 अवैध शराब और एक गैंगस्टर एक्ट का केस दर्ज हैं। उसके पति बुच्ची सिंह के नाम पंजीकृत एक बाइक को जब्त किया गया। वहीं, रविता और उसके पति के नाम दर्ज 28.62 लाख रुपए कीमत की कृषि भूमि को जब्त किया गया। कुल मिलाकर रविता की 29 लाख 12 हजार रुपए की संपत्ति जब्त की गई है।

अपराधियों के खिलाफ एसएसपी ने चलाया अभियान

एसएसपी शिवहरी मीना ने जनपद में अपराधियों के खिलाफ अभियान चला रखा है। इसमें सभी अपराधियों की लिस्ट बनाई गई है। अब उन सभी के खिलाफ एनएसए एक्ट, गैगस्टर एक्ट, 14(1) गैगस्टर एक्ट, हिस्ट्रीशीटर, गैंग का पंजीकरण के साथ अन्य निरोधात्मक कार्रवाई की जा रही है। अभियान के तहत की अपराधियों की संपत्ति जब्त की कार्रवाई की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+