पुष्पेंद्र एनकाउंटर केस: तेज बहादुर समेत 36 समर्थकों को जेल किया रिहा
झांसी। पुष्पेंद्र यादव एनकाउंटर मामले में धरने देने के दौरान गिरफ्तार किए गए बीएसएफ के पूर्व जवान तेज बहादुर को झांसी जेल से रिहा कर दिया गया है। शुक्रवार सुबह उन्हें 36 समर्थकों के साथ रिहा किया गया। बताया जा रहा है कि कुछ कानूनी प्रकिया पूरी न होने के कारण दो समर्थक अभी भी जेल में बंद है। रिहाई के बाद तेज बहादुर हरियाणा के लिए रवाना हो गए।

8 अक्टूबर को पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ बनारस से चुनाव लड़ने वाले तेज बहादुर एनकाउंटर में मारे गए पुष्पेंद्र यादव के परिजनों से मुलाकात करने झांसी के करगुआ गांव आए हुए थे। इस दौरान तेज बहादुर अपने साथियों के साथ मोठ तहसील पर शांतिपूर्वक धरने पर बैठ गए थे, लेकिन तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए झांसी पुलिस ने रात को तेज बहादुर सहित करीब 40 लोगों को हिरासत में लेकर जेल भेज दिया था। हालांकि, अब तेज बहादुर के रिहा कर दिया गया है।
न्याय नहीं मिल जाता, तब तब जारी रहेगा धरना: तेज बहादुर
रिहाई के बाद तेज बहादुर यादव ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि मृतक पुष्पेन्द्र यादव के भाई फौज में हैं, उनके पिता फौज में रहे हैं। इस देश का दुर्भाग्य है कि फौजियों को न्याय नहीं मिल रहा है। हम सभी शान्तिपूर्वक धरना दे रहे थे। हमें हिरासत में लिया गया और जेल में डाल दिया गया। जब तक न्याय नहीं मिल जाता, हमारा धरना जारी रहेगा।












Click it and Unblock the Notifications