प्रिंसिपल की बेटी से शादी करने की जिद में छत पर चढ़ा युवक, अपनी बहन को बनाया बंधक

Jaunpur News, जौनपुर। प्रेम में पड़े एक युवक ने उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में जमकर बवाल काटा है। युवक ने अपनी जिद को मनवाने के लिए अपनी छोटी बहन को घर की छत पर बंधक बना लिया। युवक परिजन, पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम दिनभर मामले को हल करने में परेशानी रही। वहीं, इस मामले में पुलिस ने बताया कि इस मामले में न तो परिवार वालों ने तहरीर दी है और न ही लड़की के घर वालों ने। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

क्या है मामला

क्या है मामला

जानकारी के अनुसार, मामला जौनपुर जिले के नईगंज थाना क्षेत्र के एक इलाके का है। यहां अमन उर्फ राजा नाम का एक युवक एकतरफा प्यार में युवती से शादी कराने की जिद को लेकर सोमवार की सुबह 10 बजे अपने माता-पिता को घर के बाहर निकाल दिया। घर के सारे खिड़कियां और दरवाजे बंद कर दिए। इसके बाद अपनी छोटी बहन को लेकर मकान की दूसरी मंजिल की छत पर चढ़ गया।

अपनी छोटी बहन को नीचें फेंकने दी धमकी

अपनी छोटी बहन को नीचें फेंकने दी धमकी

युवक अपने घरवालों से एक लाख रुपये और प्रिंसिपल की बेटी से शादी कराने की मांग करने लगा। साथ ही मांग पूरी न करने पर अपनी छोटी बहन को छत से नीचे फेंकने की धमकी देने लगा। उसके हंगामे को देखकर लोगों ने पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने फायर ब्रिगेड की टीम को भी बुला लिया।

पुलिस पर छत से किया पथराव

पुलिस पर छत से किया पथराव

उसे समझाने के लिए पुलिस के जवान नजदीक पहुंचते तो वह उन पर पथराव करने लगता था। छत पर उसने पहले से ही काफी ईंट पत्थर जुटा लिए थे। हंगामा देर रात तक जारी रहा। इससे फायर ब्रिगेड के जवान भी असहाय बने रहे। सुबह नौ बजे से शुरू उसका हंगामा देर रात तक जारी रहा। रात में वह नीचे उतर आया लेकिन दरवाजा नहीं खोला। वहीं, पुलिस देर रात तक युवक के दरवाजे खुलने का इंताज करती रही। जब दरवाजा नहीं खुला तो पुलिस जाते-जाते युवक के पिता को घर का दरवाजा खुलते ही पुलिस को सूचित करने के लिए कहा।

पिता को लिया हिरासत में

पिता को लिया हिरासत में

लेकिन मंगलवार की भोर में युवक घर से फरार हो गया। जिसके बाद पुलिस ने युवक के पिता को हिरासत में ले लिया है। वहीं, इस मामले में एसपी सिटी अनिल पांडेय ने कहा कि युवक सिरफिरा है। उसे बैंक खुलने पर रुपये देने की बात कही गई लेकिन वह कुछ भी सुनने को तैयार नहीं हुआ। फिलहाल वह फरार हो गया है। इस मामले में न तो परिवार वालों ने तहरीर दी है और न ही लड़की के घर वालों ने। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+