जौनपुर में पत्नी ने सोते हुए पति का कुल्हाड़ी से गला काट दिया, पुलिस को मिली खून से सनी साड़ी

Uttar pradesh News, जौनपुर। यूपी में जौनपुर जिले से रुह कंपा देने वाली घटना उजागर हुई है। यहां एक महिला ने अपने ही पति की हत्या कर दी। सोते हुए पति का कुल्हाड़ी से गला काट दिया। हत्याकांड के बाद सुबह अन्य व्यक्ति जब जगाने आया तो वहां पड़ी लाश देखकर चीख उठा। उसने शोर मचाया तो लोगों की भीड़ जुट गई। जिसके बाद पुलिस पहुंची। थानाध्यक्ष ने मृतक की पत्नी से पूछताछ की तो वह टूट गयी। बाद में उसने अपने पति की हत्या की वारदात कुबूल कर ली।

wife killed husband in jaunpur

यह घटना बक्शा थाना क्षेत्र के कौली गांव स्थित ईंट भट्ठे के पास की है। जहां बीती रात ईंट के चट्टे पर सो रहे मजदूर की गला काटकर हत्या कर दी गयी। घटना को अंजाम देने वाली मृतक की पत्नी है जिसको हिरासत में पुलिस पूछताछ कर रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, उक्त गांव में स्थित बालाजी ईंट भट्ठा पर बीते वर्ष सितम्बर माह से झारखण्ड के लातेहार के मनिका थाना क्षेत्र के रेवटकला गांव निवासी 30 वर्षीय छोटे लाल अपनी पत्नी पार्वती देवी सहित अन्य मजदूरों के साथ रहता है। बीते सोमवार को मजदूरों का हफ्ता था। भीषण गर्मी में भट्ठे के अधिकांश मजदूर रात्रि में ईंट के बने चट्टे के ऊपर ही सोते थे। बीती रात रात छोटे लाल अपनी पत्नी व बच्चे के साथ खाना खाकर सोने चला गया। मंगलवार की सुबह देर तक छोटे लाल के न उठने पर कोई जगाने गया तो उसका गला कटा देख शोर मचाया। सूचना पर पहुंचे भट्ठा मालिक अरविन्द सिंह ने पुलिस को अवगत कराया। थानाध्यक्ष बक्शा अरविन्द यादव ने मृतक की पत्नी से पूछताछ किया तो वह टूट गयी।

पत्नी पार्वती ने कुल्हाड़ी से सोते समय गले पर वार करके हत्या की बात कुबूल किया। हालांकि, हृदयविदारक घटना में पुलिस ने किसी अन्य के भी शामिल होने के शक पर पूछताछ कर रही है। पार्वती की निशानदेही पर खून से सनी साड़ी व कुल्हाड़ी बरामद किए गए हैं। वहीं, सूचना मिलने पर क्षेत्राधिकारी सुशील सिंह एवं अपर आरक्षी अधीक्षक ग्रामीण संजय राय ने मौके पर घटना की जानकारी ली। फारेंसिक टीम के अलावा डाग स्क्वायड टीम ने पहुंच जांच-पड़ताल की। डॉग सीधे हत्यारोपी महिला के कमरे में जाकर रुक गया। तब इसका भेद खुला। पुलिस अभी भी जांच में जुटी हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+