'तुम्हारी महक बहुत अच्छी है...', फोन पर छात्रा से गंदी बातें करता था VBSPU का प्रोफेसर, केस दर्ज
उत्तर प्रदेश के जौनपुर में स्थित वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल यूनिवर्सिटी से शर्मनाक मामला सामने आया है। पूर्वांचल यूनिवर्सिटी की एक छात्रा ने प्रोफेसर के ऊपर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। छात्र का आरोप है कि प्रोफेसर उससे कॉल पर अश्लील बात करते हैं और केबिन में बुलाकर गलत जगह टच करते हैं।
छात्रा द्वारा इस मामले में शिकायत किए जाने के बाद इस मामले की जांच सराय ख्वाजा थाने की पुलिस और आईटी सेल द्वारा शुरू कर दी गई है। वहीं यूनिवर्सिटी की प्रोफेसर द्वारा छात्र के साथ अश्लील हरकत किए जाने के मामले की जानकारी होने के बाद यूनिवर्सिटी में मामले की चारों तरफ चर्चा हो रही है।

छात्रा यूनिवर्सिटी में बीएससी की पढ़ाई कर रही है। छात्रा का आरोप है कि प्रोफेसर उसे वीडियो कॉल और व्हाट्सएप कॉल करते हैं। चैटिंग करके उसे अक्सर परेशान करते हैं। इतना ही नहीं उसने यह भी कहा कि प्रोफेसर अपने केबिन में बुलाकर उसके साथ अश्लील हरकतें भी करते हैं।
पुलिस को दी गई तहरीर में छात्रा ने आरोप लगाया कि प्रोफेसर कहते हैं कि मुझे तुम बहुत पसंद हो तुम्हारी महक मुझे अच्छी लगती है। छात्र ने यह भी लिखा है कि एक दिन उन्होंने मुझे अपने केबिन में बुला लिया और कहा कि मैं रूस गया था तो वहां 16 साल की लड़की मेरे साथ संबंध बनाने के लिए तैयार हो गई थी।
वीडियो कॉल का जवाब न देने पर करते हैं प्रताड़ित
छात्रा ने आरोप लगाया कि अक्सर वह उसे अपने चेंबर में बुलाते हैं। इसके अलावा शाम को 7:30 से 8:00 के बीच वह अक्सर उसे फोन करते हैं। चेंबर में जाने से इनकार करने और फोन कॉल ना उठाने पर वह उसे प्रताड़ित करते हैं।
उसने कहा कि सभी छात्रों के सामने ही डांटते और अपमानित करते हैं। फिलहाल छात्र की शिकायत के बाद इस मामले में विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा 11 सदस्य टीम गठित की गई है। गठित की गई टीम द्वारा मामले की जांच शुरू कर दी गई है। मामले की जांच के बाद टीम द्वारा रिपोर्ट विश्वविद्यालय प्रशासन को सौंप जाएगी।
वही इस मामले में कुलपति प्रोफेसर वंदना सिंह ने बताया कि सभी संबंधित पक्षों की सुनवाई की जाएगी और तथ्यों के आधार पर निर्णय लिया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि इस मामले में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications