UP News: पत्नी को विदा कराने ससुराल पहुंचे शख्स ने की ऐसी गलती, सालियों ने दौड़ा-दौड़ा कर पीटा, केस दर्ज

UP News: उत्तर प्रदेश से जौनपुर जनपद से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जौनपुर जनपद में पत्नी की विदाई करने के लिए ससुराल गए शख्स ने ऐसी हरकत कर दी की ससुराल वाले नाराज हो गए।

इस दौरान उसकी सास और सालियों ने लाठी डंडे से उसकी जमकर पिटाई कर दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायल दामाद को अस्पताल में भर्ती कराई।

up-the-man-who-reached-his-in-laws-house-to-bid-farewell-to-his-wife-made-such-a-mistake

वहीं दामाद द्वारा ससुराल वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए कार्रवाई करने की मांग की गई है। यह पूरा मामला जौनपुर जनपद के के जफराबाद थाना क्षेत्र के बिहरोजपुर गांव का है।

बताया जा रहा है कि रामपुर थाना क्षेत्र के जगदीशपुर गांव के रहने वाले कमलेश कुमार की शादी जफराबाद थाना क्षेत्र के बिहरोजपुर गांव की रहने वाली सरोज देवी के साथ हुई है।

गुरुवार को कमलेश अपनी पत्नी की विदाई करने के लिए अपने ससुराल पहुंचा था। यहां किसी बात को लेकर कमलेश का उसकी पत्नी सरोज से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई।

बात बढ़ी तो कमलेश अपनी पत्नी को मारने के लिए गुस्‍सा हो गया। यह सब देखकर कमलेश की सास और उसकी सालियां नाराज हो गईं। कमलेश का आरोप है कि उसके बाद उसकी सालियों और सास ने लाठी डंडे से उसकी पिटाई की।

घायल कमलेश को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उपचार करने के बाद वह थाने पहुंचा। थाने पहुंचने के बाद उसने ससुराल वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। वहीं पुलिस का कहना है कि एक युवक का उसके ससुराल वालों से किसी बात को लेकर मारपीट हुई है दोनों पक्षों को थाने पर बुलाया गया। मामले में जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+