यूपी पंचायत चुनाव 2021: पूर्व सांसद धनंजय सिंह की पत्नी श्रीकला ने किया नामांकन, पति को तलाश रही पुलिस

यूपी पंचायत चुनाव 2021: पूर्व सांसद धनंजय सिंह की पत्नी श्रीकला ने किया नामांकन, पति को तलाश रही पुलिस

जौनपुर। पूर्वांचल के माफिया और जौनपुर के पूर्व सांसद धनंजय सिंह का नाम को आप सब ने सुना ही होगा। अब उनकी पत्नी श्रीकला धनंजय सिंह ने जिला पंचायत सदस्य के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया है। श्रीकला धनंजय सिंह जौनपुर जिले के सिसकरा विकास खंड के वार्ड नंबर-45 से चुनाव लड़ रही है। श्रीकला के चुनावी मैदाम में आने के बाद वार्ड नंबर-45 हॉट सीट बन गई है। बता दें कि श्रीकला ने शनिवार तीन मार्च को जिला पंचायत सदस्य के लिए अपना नामांकन दाखिल कर दिया है।

UP Panchayat Election 2021: former MP Dhananjay Singh wife Srikala filed nomination

धनंजय सिंह की पत्नी श्रीकला धनंजय सिंह के पंचायत चुनाव में पर्चा दाखिल करने के बाद सियासी पारा बढ़ गया है। इसके पहले भी श्रीकला सिंह उपचुनाव में मल्हनी विधानसभा सीट से नामांकन पर्चा दाखिल किया था। लेकिन बाद में उन्होंने नाम वापस लेकर पति के समर्थन में चुनाव प्रचार किया था। तो वहीं, जिस वक्त श्रीकला सिंह कलेक्टर में अपना नामांकन दाखिल कर रही थी उस वक्त जौनपुर पुलिस पूर्व सांसद धनंजय सिंह के गिरफ्तारी के लिए उनके दोनों आवास पर दबिश रही थी। हालांकि, बाहुबली धनंजय सिंह आवास पर नहीं मिले तो पुलिस बैरंग लौट गई।

बता दें कि पांच मार्च को धनंजय सिंह ने प्रयागराज के एमपी-एमएलए स्पेशल कोर्ट में सरेंडर कर दिया था। लेकिव वो कुछ दिन पहले कोर्ट से जमानत मिलने के बाद वह गुपचुप ढंग से रिहा हो गए थे। हालांकि थोड़ी देर बाद ही यूपी पुलिस ने बताया कि उसने धनंजय सिंह को रिमांड पर लेने के लिए वारंट बी भेजा था जो शायद देरी से जेल पहुंचा। यूपी पुलिस को अब एक बार फिर पूर्व सांसद धनंजय सिंह की तलाश है।

पंचायत चुनाव में पहली बार किस्मत आजमा रहीं है श्रीकला
बाहुबली धनंजय सिंह की पत्नी श्रीकला सिंह पहली बार पंचायत चुनाव में अपनी किस्मत आजमा रही हैं। नामांकन पर्चा दाखिल करने के बाद श्रीकला सिंह ने कहा कि उनके पति धनजंय सिंह ने गरीबों की सेवा की है। उन्हीं के पहचान और काम के आधार पर वो इस बार चुनाव मैदान में हैं। उन्होंने आगे कहा कि शुक्रवार से उन्होंने चुनाव प्रचार शुरू कर दिया है और उन्हें विश्वास है कि जनता उन्हें इस चुनाव में जीत दिलाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+