एक्ट्रेस Diksha Singh कच्ची-पक्की डगर पर जाकर मांग रही वोट, कहा- जल्द बनाऊंगी खुद की पार्टी
एक्ट्रेस Diksha Singh कच्ची-पक्की डगर पर जाकर मांग रही वोट, कहा- जल्द बनाऊंगी खुद की पार्टी
जौनपुर। बॉलीवुड एक्ट्रेस व फेमिना मिस इंडिया रनर अप रही दीक्षा सिंह ने बक्सा विकासखंड के वार्ड 26 से जिला पंचायत सदस्य का नामांकन पत्र दाखिल कर दिया है। वहीं, अब दीक्षा सिंह गांव की कच्ची-पक्की डगर से लेकर खेत-खलिहानों में जाकर अपने लिए वोट मांगती हुई नजर आ रही हैं। आपको बता दें कि दीक्षा सिंह ने यूपी पंचायत चुनाव लड़ने का फैसला किया, तभी से वह चर्चा में बनी हुई हैं। बता दें कि जनता आगामी 15 अप्रैल को यहां मतदान करेंगी। 2 मई के चुनाव परीणाम के बाद देखना होगा कि आखिर दीक्षा की मेहनत कहां तक रंग लाई है।
Recommended Video

घर-घर जाकर वोट मांग रही है एक्ट्रेस दीक्षा सिंह
एक्ट्रेस दीक्षा सिंह ने जौनपुर जिले के बक्सा विकासखंड के वार्ड 26 से राजनीति में कमद रख दिया है। दीक्षा सिंह यहां से जिला पंचायत सदस्य पद के लिए चुनाव लड़ रही है। इसके लिए उन्होंने नामांकन पत्र दाखिल कर दिया। दीक्षा सिंह का कहना है कि वो अपने क्षेत्र के गांवो की विकास करने के लिए चुनाव में उतरी हैं। आंखो पर काला चश्मा और चेहरे पर मास्क लगाए दीक्षा सिंह कड़ी धूप में घर-घर जाकर वोट मांग रही हैं।

दीक्षा सिंह किसी मझे हुए राजनेता की तरह घूम रही गांव-गांव
दरअसल, दीक्षा सिंह जौनपुर जिले के बक्शा ब्लॉक के ही चितौड़ी गांव की रहने वाली है। वो राजनीति में खुद का लोहा मनवाने के लिए किसी मझे हुए राजनेता की तरह गांव-गांव में घूमकर अपने लिए वोट मांग रही हैं। दीक्षा सिंह ने मीडिया से बात करते हुए कहा, उन्हें अपने गांव का विकास की दौड़ में पीछे रह जाना खलता है। जौनपुर अभी कई शहरों से काफी पीछे है। चुनाव जीतकर वह सारी सुविधाएं यहां तक लाना चाहती हैं। इसलिए दीक्षा चुनाव में कड़ी मेहनत कर रही हैं।

खुद की बनाऊंगी पार्टी: दीक्षा सिंह
दीक्षा सिंह ने खुद की पार्टी बनाने की भी इच्छा जाहिर की है। दरअसल, दीक्षा सिंह ने न्यूज़ 18 से बात करते हुए इच्छा जताई कि मौका मिला तो भगवान के आशीर्वाद से खुद की एक पार्टी बना लूंगी। आगे उसी से चुनाव लड़ूंगी। चुनाव लड़ने के पीछे दीक्षा ने बताया कि गांवो में विकास को लेकर बड़ी बदलाव करना चाहती है और इस बदलाव की शुरूआत सबसे पहले अपने घर गांव से करना चाहती हैं।

दीक्षा सिंह आ रही है वेब सीरीज
दीक्षा बॉलीवुड में कामयाबी के लिए लगातार संघर्ष कर रही हैं। वो कई टीवी विज्ञापन में काम कर चुकी हैं। पिछले फरवरी माह में उनके एलबम रब्बा मेहर करें ने खूब सफलता बटोरी है। जल्द ही उनकी एक वेब सीरीज भी आ रही है। वह लेखन के क्षेत्र में भी सक्रिय हैं। उन्होंने बालीवुड की 'इश्क तेरा' फिल्म की कहानी भी लिखी है। पंचायत चुनाव के जरिए वह जमीनी स्तर पर कुछ करके दिखाना चाहती हैं। अक्सर मुंबई में रहने वाली दीक्षा समय-समय पर गांव आती रहती है।

दीक्षा सिंह फेमिना मिस इंडिया-2015 की रह चुकी है रनर अप
बता दें कि दीक्षा सिंह, बक्शा विकास खंड क्षेत्र के चितौडी गांव की रहने वाली है और उनके पिता का नाम जितेंद्र सिंह है। जितेंद्र सिंह का गोवा व राजस्थान में ट्रांसपोर्ट का कारोबार है। जबकि उनकी मां हाउस वाइफ हैं। दीक्षा सिंह ने फेमिना मिस इंडिया-2015 में भाग लिया था, इसमें वो रनर अप रहीं थी। अभी फरवरी 2021 में दीक्षा के आए एलबम रब्बा मेहर करें ने खूब सफलता बटोरी थीं। उन्होंने बालीवुड की 'इश्क तेरा' फिल्म की कहानी लेखन भी किया है। इसके अलावा इन्होंने पैंटीन, पैराशूट आयल, स्नैप डील से लेकर बड़ी कंपनियों के विज्ञापन में काम किया है।

पिता को नहीं मिली सीट तो चुनाव लड़ने उतरीं दीक्षा
हालांकि, दीक्षा सिंह के चुनाव मैदान में उतरने का एक और कारण है उनके पिता जितेंद्र सिंह। दरअसल, जितेंद्र सिंह इस सीट पर काफी दिनों से जिला पंचायत सदस्य पद के चुनाव लड़ने के लिए तैयारी कर रहे थे। 1 वर्ष से अधिक समय से उन्होंने क्षेत्र में घूम-घूम कर अपना प्रचार प्रसार किया लेकिन ऐन वक्त पर यह सीट महिला के लिए आरक्षित हो गई। जिसके बाद जितेंद्र सिंह की बेटी दीक्षा सिंह चुनाव मैदान में उतर गई।












Click it and Unblock the Notifications