मॉडल से एक्ट्रेस बनीं Diksha Singh ने लड़ा था जौनपुर से जिला पंचायत चुनाव, जानें हार हुई या दर्ज की जीत?
मॉडल से एक्ट्रेस बनीं Diksha Singh ने लड़ा था जौनपुर से जिला पंचायत चुनाव, जानें हार हुई या दर्ज की जीत?
जौनपुर, मई 04: उत्तर प्रदेश पंचायत चुनाव में इस बार बड़े-बड़े चेहरे मैदान में थी, जिनपर सभी की निगाहें टिकी थीं। इन्हीं में से एक मॉडल से बॉलीवुड एक्ट्रेस बनी दीक्षा सिंह भी शामिल थीं। इस चुनाव में दीक्षा सिंह को जनता ने सिरे नकार दिया। जिला पंचायत सदस्य के लिए वार्ड संख्या-26 से मैदान में उतरीं दीक्षा सिंह को करारी हार हाथ लगी है। वे पांचवें स्थान पर रहीं। इस वार्ड से बीजेपी के दिवंगत नेता राजमणि सिंह की भतीजी नगीना सिंह को जीत मिली है। नगीना सिंह को करीब सात हजार वोट मिले। वहीं, दीक्षा सिंह केवल दो हजर वोट ही हासिल कर पाईं।
Recommended Video

दीक्षा सिंह पर थीं यूपी की नजरें
मॉडल से एक्ट्रेस बनी दीक्षा सिंह ने जब जिला पंचायत चुनाव लड़ने की घोषणा की थी, तो इसकी खूब चर्चा हुई थी। केवल जौनपुर में ही नहीं, बल्कि पूरे यूपी की नजरें उनपर थीं। पीएम मोदी को अपना आदर्श मानने वाली दीक्षा के इंटरव्यू सुर्खियों में रहे। जीतने के बाद उन्होंने क्षेत्र के विकास को लेकर कई योजनाएं भी बताई थीं। महिलाओं के लिए आरक्षित जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए भी दीक्षा की दावेदारी मानी जा रही थी, मगर चुनाव परिणामों ने सारे मंसूबों पर पानी फेर दिया है।

दीक्षा सिंह की एलबम ने बटोरी थीं सफलता
दरअसल, दीक्षा सिंह जौनपुर जिले के बक्शा ब्लॉक के ही चितौड़ी गांव की रहने वाली है और उनके पिता का नाम जितेंद्र सिंह है। जितेंद्र सिंह का गोवा व राजस्थान में ट्रांसपोर्ट का कारोबार है। जबकि उनकी मां हाउस वाइफ हैं। दीक्षा सिंह ने फेमिना मिस इंडिया-2015 में भाग लिया था, इसमें वो रनर अप रहीं थी। अभी फरवरी 2021 में दीक्षा के आए एलबम रब्बा मेहर करें ने खूब सफलता बटोरी थीं।

दीक्षा सिंह आ रही है वेब सीरीज
उन्होंने बालीवुड की 'इश्क तेरा' फिल्म की कहानी लेखन भी किया है। इसके अलावा इन्होंने पैंटीन, पैराशूट आयल, स्नैप डील से लेकर बड़ी कंपनियों के विज्ञापन में काम किया है। दीक्षा बॉलीवुड में कामयाबी के लिए लगातार संघर्ष कर रही हैं। वो कई टीवी विज्ञापन में काम कर चुकी हैं। पिछले फरवरी माह में उनके एलबम रब्बा मेहर करें ने खूब सफलता बटोरी है। जल्द ही उनकी एक वेब सीरीज भी आ रही है। वह लेखन के क्षेत्र में भी सक्रिय हैं।

पांचवें स्थान पर रहीं दीक्षा सिंह
भाजपा नेता स्वर्गीय राजमणि सिंह की भतीजी श्रीमति नगीना सिंह ने जीत दर्ज की है। दीक्षा को केवल 2000 मत मिले। जबकि श्रीमती नगीना सिंह को 7000 से ज्यादा वोट मिले हैं। दूसरे स्थान पर संजू यादव करीब 5000 वोट हैं।












Click it and Unblock the Notifications