UP News: 'साहब! 'बख्श दो...', तख्ती लेकर थाने पहुंचे दस अपराधी, थानेदार ने वापस भेजा घर, चौंकाने वाला मामला
UP News: योगी सरकार में अपराध पर लगाम लगाई जा रही है और अपराधियों के खिलाफ पुलिस सख्त कार्रवाई कर रही है। पुलिस का खौफ इतना है कि अपराधी खुद ही थाने पहुंचकर सरेंडर कर रहे हैं और दोबारा अपराध न करने की कसम भी खा रहे हैं।
ताजा मामला उत्तर प्रदेश के जौनपुर जनपद का है। जौनपुर जनपद में पुलिस के ख्वाब से 10 हिस्ट्रीशीटर अपराधियों ने थाने पहुंचकर समर्पण किया। हाथ में तख्ती लेकर सभी हिस्ट्रीशीटर पुलिस के पास पहुंचे और शपथ पत्र देते हुए भविष्य में कभी भी अपराधना करने की कसम खाई।

दरअसल, जौनपुर जनपद के बरसठी थाने में थाना क्षेत्र के रहने वाले दिनेश कुमार यादव, अशोक कुमार मिश्रा,सुभाष, मुन्ना, शिव प्रकाश, दशरथ, सुधाकर सिंह, रूपचंद यादव, भूपेंद्र कुमार, रमई आदि कुल दस हिस्ट्रीशीटर बरसठी थाने पहुंचे।
सभी हिस्ट्रीशीटर अपने हाथ में तख्ती लिए हुए थे और उन्होंने भविष्य में कभी अपराध न करने की बात लिखी हुई थी। एक साथ 10 अपराधियों को देखकर लोग भी हैरान रह गए। उसके बाद थाने पहुंचकर अपराधियों द्वारा शपथ पत्र देते हुए यह कसम खाई गई कि वह अब भविष्य में कभी कोई अपराध नहीं करेंगे।
उसके बाद थानाध्यक्ष गोविंद देव मिश्रा द्वारा सभी हिस्ट्रीशीटरों के कागजात की जांच की गई। जांच के बाद थानेदार द्वारा यह हिदायत देते हुए उन्हें वापस भेज दिया गया कि वे भविष्य में कोई अपराध नहीं करेंगे। थानाध्यक्ष द्वारा यह भी कहा गया कि यदि कभी भी किसी अपराध में उनकी संलिप्तता पाई जाती है तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications