UP News: मायावती से 11 साल से नहीं हुई बात, झूठ बोल रहे हैं BSP नेता, धनंजय सिंह बोले, जिसे चाहेंगे वही जीतेगा

UP News: बहुजन समाज पार्टी द्वारा जौनपुर से धनंजय सिंह की पत्नी श्री काल रेड्डी का टिकट काट दिया गया। टिकट काटने के बाद बसपा ने उनकी जगह पर मौजूद सांसद श्याम सिंह यादव को टिकट दिया है।

इस मामले में कहा जा रहा था कि धनंजय सिंह ने खुद चुनाव लड़ने से मना किया था जिसके चलते उनकी पत्नी का टिकट कटा। लेकिन सोमवार शाम धनंजय सिंह ने मीडिया के सामने आकर सफाई दी।

up-news-dhananjay-singh-said-bsp-leaders-are-lying-whoever-they-want-will-win-jaunpur-lok-sabha-e

धनंजय सिंह द्वारा बताया गया कि यह गलत हुआ और इस फैसले से मेरी पत्नी आहत हैं। उन्होंने यह भी कहा कि टिकट भी आखरी दिन कटा, यदि वक्त रहता तो हम चुनाव लड़ने के बारे में सोच सकते थे।

दो-तीन दिन में लेंगे फैसला: इस दौरान धनंजय सिंह द्वारा मीडिया कर्मियों को बताया गया कि आगामी दो-तीन दिन में वह अपने समर्थकों को बुलाकर उनसे विचार विमर्श करने के बाद यह फैसला लेंगे की जौनपुर लोकसभा चुनाव के दौरान किसका समर्थन करना है।

वहीं उन्होंने यह भी कहा कि जिनके द्वारा यह कहा जा रहा है कि मेरी मायावती से बात हुई है तो वह गलत कह रहे हैं। धनंजय सिंह ने स्पष्ट किया कि साल 2013 के बाद से अब तक मायावती से उनकी कभी बात नहीं हुई।

उन्होंने यह भी कहा कि बसपा के लोगों ने मेरी पत्नी से बात करके टिकट दिया, अब नामांकन के अंतिम दिन ऐन वक्त पर टिकट काटकर मुझे डिफेम किया जा रहा है। उन्‍होंने कहा कि बसपा के नेता झूठ बोल रहे हैं।

मेरी वजह से बसपा चर्चा में: धनंजय सिंह द्वारा कहा गया कि बहुजन समाज पार्टी द्वारा कई लोकसभा सीटों पर उम्मीदवारों को बदल गया है। उन्होंने बताया कि वाराणसी, आजमगढ़, बस्ती सहित अन्य लोकसभा सीटों पर भी बसपा ने प्रत्याशी बदले।

उन लोकसभा सीटों पर प्रत्याशी बदलने के बाद इतनी चर्चा नहीं हुई जितनी चर्चा जौनपुर की हो रही है। उन्होंने कहा कि बसपा की वजह से धनंजय सिंह नहीं बल्कि धनंजय सिंह की वजह से बसपा चर्चा में है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+