Jaunpur News: पूर्व सांसद धनंजय सिंह जौनपुर से बरेली जेल में शिफ्ट, पत्नी बसपा से लड़ रही हैं चुनाव

UP Jaunpur News: उत्तर प्रदेश के जौनपुर जेल में बंद पूर्व सांसद धनंजय सिंह को शनिवार को जौनपुर जेल से बरेली जेल में ले जाया गया। कड़ी सुरक्षा के बीच शनिवार सुबह में उन्हें जौनपुर जेल से बरेली के लिए लेकर पुलिस टीम रवाना हुई।

जौनपुर के पूर्व सांसद धनंजय सिंह को इंजीनियर अभिनव सिंघल के अपहरण और रंगदारी मांगने के मामले में जौनपुर एमपी एमएलए कोर्ट द्वारा पिछले महीने 6 मार्च को 7 साल की सजा सुनाई गई थी।

up-news-bahubali-dhananjay-singh-shifted-from-jaunpur-to-bareilly-jail

सजा सुनाए जाने से पहले धनंजय सिंह जौनपुर जनपद से लोकसभा चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे थे। इसी बीच एमपी एमएलए कोर्ट द्वारा उन्‍हें सजा सुनाई गई और उसके बाद से ही वे जौनपुर जेल में बंद हैं।

बसपा ने पत्नी को दिया है टिकट
सांसद धनंजय सिंह के जेल में बंद होने के बाद बहुजन समाज पार्टी द्वारा उनकी पत्नी श्रीकला धनंजय सिंह को जौनपुर लोकसभा सीट से टिकट दिया गया है। कहा जा रहा है कि जौनपुर में उनकी पत्नी के चुनाव लड़ने के चलते ही उन्हें जौनपुर से बरेली जेल में शिफ्ट किया जा रहा है।

हालांकि इस बारे में जिला प्रशासन द्वारा कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। धनंजय सिंह के मीडिया प्रभारी अशोक सिंह द्वारा बताया गया कि उन्हें पहले से इसकी जानकारी नहीं दी गई थी। सुबह 6 बजे जेल के बाहर सरकारी गाड़ियां और एंबुलेंस खड़ी हुई तो इस बात की जानकारी हुई।

कुछ दिन से चल रही थी चर्चा
बताया जा रहा है कि धनंजय सिंह को जौनपुर जेल से बरेली जेल में शिफ्ट किए जाने को लेकर पिछले चार-पांच दिनों से चर्चा चल रही थी। हालांकि इसके बारे में स्पष्ट रूप से कोई जानकारी नहीं दी गई थी। अब शनिवार को उन्‍हें बरेली जेल में शिफ्ट कर दिया गया।

इस बीच पूर्व सांसद धनंजय सिंह को जौनपुर जेल से बरेली जेल में शिफ्ट करने को लेकर उनकी पत्नी श्रीकला धनंजय सिंह दोपहर में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सकती हैं। धनंजय सिंह के समर्थकों का कहना है कि ये भारतीय जनता पार्टी की साजिश है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+