UP News: गुजरात में लकड़ी से भरा ट्रक कार पर पलटा, जौनपुर के चार लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम

UP Jaunpur News: गुजरात के सापूतारा में एक कार पर लकड़ी लदा ट्रक पलट जाने के बाद चार लोगों की मौत हो गई। हादसे में मरने वाले एक ही परिवार के हैं और मूल रुप से जौनपुर जनपद के रहने वाले हैं। मौत की सूचना गांव में पहुंचने के बाद वहां मातम पसर गया।

दरअसल, मूलरुप से जौनपुर जनपद के महाराजगंज थाने के उदयभानपुर गांव निवासी तालुकदार सिंह के बेटे रामआसरे सिंह अपनी मां और परिवार के साथ गुजरात के बड़ौदा में रहते हैं।

up-news-4-people-from-jaunpur-missing-in-road-accident-in-gujarat

बताया जा रहा है कि परिवार के लोग सिरडी साईं बाबा मंदिर में दर्शन करना चाहते थे। ऐसे में तालुकदार सिंह का दामाद 32 वर्षीय अमित कुमार सिंह, बेटी 28 वर्षीय प्रियंका सिंह‚ पत्नी 75 वर्षीय रमना देवी‚ चार साल की नतिनी और रिश्तेदार मीरा देवी काे कार से लेकर सिरडी गया था।

सिरडी में साईं बाबा का दर्शन करने के बाद सभी लोग कार से वापस लौट रहे थे। वे बड़ौदा के समीप सापूतारा घाट पर पहुंचे थे। इसी दौरान लकड़ी लदे एक ट्रक का टायर ब्लास्ट कर गया। टायर फटने के बाद ट्रक कार के उपर पलट गया और उसमें सवार लोग दब गए।

कार इतनी बुरी तरह दबी थी कि वहां से गुजरने वाले भी हादसा देखकर कांप उठे। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने सभी को कार से बाहर निकाला। जिसमें मीरा देवी को छोड़कर दामाद-बेटी और नतिनी समेत रमना देवी की मौत हो गई थी। मौत की सूचना शुक्रवार को जौनपुर पहुंची तो उनके परिवार में मातम पसर गया। गांव में हर तरफ इसी हादसे की चर्चा हो रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+