UP News: जौनपुर में 310 लोगों ने अपनाया सनातन धर्म, एक दशक पहले धर्म परिवर्तन कर बने थे ईसाई
UP Jaunpur News: उत्तर प्रदेश के जौनपुर जनपद के बरसठी इलाके में रविवार को 310 लोगों की धर्म वापसी कराई गई। यह कार्यक्रम ग्राम देवी देवता पूजन समिति और संत रविदास धर्म रक्षा समिति द्वारा बरसठी ब्लाक रेलवे स्टेशन के समीप आयोजित हुआ।
कार्यक्रम में हवन पूजन और वैदिक रीति रिवाज से सरसरा गांव के 26 परिवारों ज 310 लोगों की धर्म वापसी कराई गई। इस दौरान त्रिलोचन महादेव मंदिर के पुजारी अमन गिरी और दियावा महादेव मंदिर के पुजारी पंकज दुबे और सूरज मिश्रा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

रविवार को दोपहर एक बजे हवन पूजन और शुद्धिकरण का कार्यक्रम प्रारंभ हुआ जो 4 बजे तक चला। कार्यक्रम में 500 से अधिक लोगों ने भाग लिया। इस दौरान मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए संस्था के पदाधिकारियों ने कहा कि सनातन धर्म के द्वारा ही विश्व में शांति स्थापित हो सकती है।
दस साल पहले किये थे धर्म परिवर्तन
करुणाकर आश्रम भानपुर के महंत करुणाकर द्वारा बताया गया कि किन्हीं कारणों से करीब दस साल पहले बरसठी के 36 परिवारों के सदस्य सनातन धर्म छोड़कर ईसाई धर्म अपना लिए थे। उसके बाद दस वर्षाें तक उन लोगों ने ईसाई धर्म का पालन किया।
अब पुनः उनकी आस्था सनातन धर्म के प्रति जुड़ी तो सनातन धर्म में उनकी धर्म वापसी कराई गई। इस दौरान विश्व हिंदू परिषद के जिला उपाध्यक्ष द्वारा बताया गया कि महंत ओम प्रकाश की मौजूदगी में शुद्धिकरण का कार्यक्रम संपन्न हुआ।
इस दौरान लोगों द्वारा सनातन धर्म में वापसी करने वाले लोगों को हनुमान चालिसा और गंगाजल सौंपा गया। धर्म वापसी कराने के दौरान लोगों को धर्म के महत्व के बारें में भी जानकारी दी गई।












Click it and Unblock the Notifications