UP News: शादी में मुलाकात के बाद भांजे को हुआ मौसी से प्यार, कई बार बनाए शारीरिक संबंध, फिर किया घिनौना काम
UP Jaunpur News: उत्तर प्रदेश के जौनपुर जनपद से मौसी और भांजे के रिश्ते को कलंकित करने वाला एक मामला सामने आया है। जौनपुर जनपद में रिश्ते की एक भांजे ने अपने मौसी को पहले प्रेम जाल में फसाया उसके बाद उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाया।
शारीरिक संबंध बनाने के बाद युवक की नियत खराब हो गई और वह अपनी मौसी को ब्लैकमेल करने लगा। बात ना मानने पर उसने अपनी मौसी की प्राइवेट वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। मामले में पीड़िता द्वारा शिकायत किए जाने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

दरअसल, यह पूरा मामला जौनपुर जनपद के केराकत कोतवाली क्षेत्र के एक गांव का है। बताया जा रहा है कि आजमगढ़ जनपद के देवगांव कोतवाली अंतर्गत गड़ौली गांव निवासी नीरज नामक युवक के रिश्तेदारी जौनपुर जनपद में है। वह करीब छह महीने पहले एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए जौनपुर आया था।
शादी समारोह में शामिल होने के दौरान उसकी मुलाकात और रिश्ते की मौसी से हो गई। मुलाकात होने के बाद आरोपी युवक ने मौसी को प्रेम जाल में फंसा लिया। आरोप है कि प्रेम जाल में फंसाने के बाद उसने मौसी के साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए।
पीड़िता द्वारा बताया गया कि शारीरिक संबंध बनाते समय उसने एक वीडियो भी बना लिया और उसे लगातार ब्लैकमेल करने लगा। शारीरिक संबंध बनाने के साथ ही आरोपी द्वारा वीडियो डिलीट करने के एवज में दो लाख रुपए की डिमांड की गई। डिमांड पूरी न होने पर उसने वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
वीडियो वायरल होने के बाद पीड़िता के परिवार में हड़कंप मच गया। इस मामले में पीड़िता द्वारा पुलिस से लिखित शिकायत की गई। शिकायत करने के बाद पुलिस ने आरोपी नीरज को रविवार को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार करने के बाद उसके विरुद्ध पुलिस द्वारा आवश्यक कार्रवाई की गई।












Click it and Unblock the Notifications