UP: झाड़ी से आ रही थी मासूम बच्ची के रोने की आवाज, ग्रामीण पहुंचे तो रह गए हैरान, जाने क्या है पूरा मामला
UP Jaunpur News: उत्तर प्रदेश के जौनपुर जनपद से मानवता को शर्मसार करने वाली यह घटना सामने आई है। जौनपुर जनपद में एक नवजात बच्ची को उसकी मां ने झाड़ी में फेंक दिया। झाड़ी से बच्चे की रोने की आवाज सुनने के बाद ग्रामीण वहां पहुंचे, उसके बाद लोग हैरान रह गए।
यह पूरी घटना जौनपुर जनपद के उसरौली शहाबुद्दीनपुर गांव की है। गांव के रहने वाले ग्रामीणों द्वारा बताया गया कि सुबह में ग्रामीण टहलने के लिए गए थे तो उन्होंने देखा कि सड़क के किनारे स्थित एक गड्ढे से सटे झाड़ी में से मासूम बच्ची के रोने की आवाज सुनाई दे रही थी।

आवाज सुनने के बाद ग्रामीण वहां पहुंचे और ग्रामीण जब कपड़ा हटाकर देखें तो उसमें नवजात बच्ची रोती नजर आई। सूचना मिलने के बाद गांव से काफी संख्या में महिला पुरुष वहां पहुंच गए, उसके बाद लोगों द्वारा इसकी सूचना ग्राम प्रधान तथा अन्य लोगों को भी दी गई।
गांव की महिलाओं द्वारा बताया गया की बच्ची का जन्म कुछ ही घंटे पहले हुआ था क्योंकि उसका शरीर गीला था और नार भी लटक रहा था। ग्रामीणों द्वारा सूचना मिलने के बाद फाउंडेशन के लोग वहां पहुंचे और मासूम बच्ची को अस्पताल में ले गए।
फाउंडेशन के लोगों ने मासूम बच्ची को अस्पताल में पहुंचा वहां पर उसका वजन करने के साथ ही नार को काटा गया। इस दौरान गांव की रहने वाली सुमन देवी पत्नी कमलेश कुमार गौतम ने फाउंडेशन के लोगों से कहा कि उनको कोई संतान नहीं है, ऐसे में वह बच्ची को गोद लेना चाहती हैं।
जांच पड़ताल पूरी हो जाने के बाद फाउंडेशन के संस्थापक डॉक्टर अरविंद कुमार यादव ने मासूम बच्ची को सुमन देवी को सौंप दिया। उन्होंने बताया कि सहमति के बाद मासूम बच्ची को कमलेश और सुमन को सौंपा गया है। जो भी नियम कानून होंगे उसके तहत आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं गांव में मासूम बच्ची को फेकें जाने और निर्दय मां को लेकर ग्रामीणों में तरह-तरह की चर्चाएं चल रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications