मां ने शराब के लिए पैसे देने से किया इनकार, बेटे ने हत्या कर घर में दफना दिया शव

जौनपुर। लॉकडाउन के बीच उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले से बेहद चौंकाने वाली खबर सामने आई है। यहां शराब पीने को पैसे नहीं मिलने पर बेटे ने फावड़े से वार कर वृद्ध मां की हत्या कर दी। किसी को घटना की जानकारी न हो, इसलिए शव को घर में ही दफना दिया। जैसे-जैसे दिन गुजरते गए शव सड़ने लगा और दुर्गंध आने लगी। आसपास के लोगों को शक हुआ तो उन्होंने पुलिस को मामले की सूचना दी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल किया है।

son killed mother after she refuses to give money for liquor in jaunpur

क्या है पूरा मामला

मामला जौनपुर जिले के नेवढ़िया थाना क्षेत्र के मधुपुर वृंदावन गांव का है। वृंदावन गांव निवासी बगेसरा देवी (70) का बड़ा बेटा फूलचंद और उसका परिवार मुंबई में रहता था। बगेसरा देवी यहां अपने छोटे बेटे लालचंद्र पाल के साथ घर में रहती थीं। स्थानीय लोगों के मुताबिक, 19 अप्रैल से ही बगेसरा दवी नहीं दिख रही थीं। इसके बाद घर से दुर्गंध आने लगी। शक होने पर पुलिस को सूचना दी गई, जिसके बाद हत्या का खुलासा हुआ। पुलिस पूछताछ में युवक ने बताया कि उसने 18 अप्रैल की शाम मां से शराब पीने के लिए पैसे मांगे थे, लेकिन उसने इनकार कर दिया। गुस्से में उसने फावड़े से मां के सिर पर प्रहार कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद शव को घर में ही दफना दिया था।

पुलिस ने आरोपी बेटे को किया गिरफ्तार

स्थानीय लोगों की सूचना पर एसपी अशोक कुमार, एएसपी ग्रामीण संजय राय, सीओ मड़ियाहूं विजय सिंह मौके पर पहुंचे। आरोपी बेटे लालचंद्र को हिरासत में ले लिया। एसपी अशोक कुमार ने बताया कि मृतका की बेटी लालदेई की तहरीर पर पुलिस ने उसके भाई लालचंद्र के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+