जौनपुर से चुनाव लड़ेंगी पूर्व राज्यमंत्री संगीता यादव, शिवपाल ने दिया टिकट

Jaunpur news, जौनपुर। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) ने पूर्व राज्यमंत्री संगीता यादव को जौनपुर सदर लोकसभा क्षेत्र से प्रत्याशी घोषित किया है। इसके पहले रामसेवक यादव को प्रत्याशी बनाया गया था। मछलीशहर के कटाहित गांव निवासी संगीता यादव शिवपाल सिंह यादव की करीबी मानी जाती हैं। समाजवादी पार्टी की सरकार में ललित कला अकादमी की उपाध्यक्ष (राज्य मंत्री) का उन्हें दर्जा मिला था। वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में शिवपाल सिंह यादव ने बदलापुर विधानसभा क्षेत्र से सपा प्रत्याशी बनाया था। लेकिन कुछ दिन बाद अखिलेश यादव ने ओमप्रकाश बाबा दुबे को टिकट दे दिया था।

shivpal yadav gives ticket to Former minister Sangeeta yadav from jaunpur

ये भी पढ़ें: जौनपुर लोकसभा चुनाव की विस्तृत कवरेज

10 उम्मीदवारों की घोषणा

बता दें, शिवपाल सिंह ने प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के 10 और उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। जौनपुर से संगीता यादव, लखनऊ से डॉ. रमेश कुमार ठुकराल को प्रत्याशी बनाया है। इसके अलावा बांदा से सुनीता देवी, कौशाम्बी से राजदेव, गोंडा से कुतुबुद्दीन खान उर्फ डायमण्ड, बॉसगांव से सुरेंद्र प्रसाद भारती चुनावी मैदान में हैं।

shivpal yadav gives ticket to Former minister Sangeeta yadav from jaunpur

मलखान सिंह को भी मैदान में उतारा

बुंदेलखंड में दहशत का दूसरा नाम रहे चंबल के दस्यु सम्राट मलखान सिंह को शिवपाल सिंह की पार्टी ने उम्मीदवार बनाया है। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) ने दस्यु सम्राट मलखान सिंह को धौरहरा लोकसभा सीट से टिकट दिया है। इससे पहले पुलवामा आतंकी हमले से आहत दस्यु सम्राट मलखान सिंह ने कहा था कि एमपी में 700 बागी बचे हैं। अगर सरकार चाहे तो बिना शर्त, बिना वेतन के हम अपने देश के लिए बॉर्डर पर लड़ने-मरने को तैयार हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+