जौनपुर के मछलीशहर से 4 बार विधायक रहे सपा नेता ज्‍वाला प्रसाद का निधन, अखिलेश ने बताया अपूरणीय क्षति

samajwadi party leader jwala prasad yadav passed away: जौनपुर। उत्‍तर प्रदेश के जौनपुर जिले की मछलीशहर सीट से चार बार विधायक रहे समाजवादी पार्टी नेता ज्वाला प्रसाद यादव का रविवार को निधन हो गया। वह 69 साल के थे और काफी समय से बीमार चल रहे थे। रविवार को उन्‍होंने मछलीशहर के घोरहा जमालपुर स्थित पैतृक आवास पर अंतिम सांस ली। ज्‍वाला प्रसाद के निधन की खबर मिलते ही जिले के राजनीतिक हलके में शोक की लहर दौड़ गई। सपा अध्‍यक्ष अखि‍लेश यादव ने उनके निधन पर शोक जताया है। अखिलेश यादव ने भावभीनी श्रद्धांजलि देते हुए ट्वीट किया, 'जौनपुर के मछलीशहर से 4 बार विधायक रहे समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता श्री ज्वाला प्रसाद यादव जी का निधन अपूरणीय क्षति। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति एवं शोकाकुल परिजनों को इस दुःख की घड़ी में संबल प्रदान करे।'

samajwadi party leader jwala prasad yadav passed away at 69 in jaunpur

ज्‍वाला प्रसाद ने जीत की हैट‍्रिक लगाई थी

ज्वाला प्रसाद यादव वर्ष 1989 में पहली बार जनता दल के टिकट पर विधायक निर्वाचित हुए थे। इसके बाद वर्ष 1991 में भी वह विधायक बने। वर्ष 1993 में सपा के सिंबल पर चुनाव लड़े और जीत की हैट्रिक लगाई थी। वर्ष 1996 में भी वह सपा प्रत्याशी के रूप में निर्वाचित हुए। इसके बाद वर्ष 2002 और 2007 में भी चुनाव लड़े, लेकिन सफल नहीं हुए। साल 2012 में ज्‍वाला ने अपना दल का दामन थाम लिया और मुंगराबादशाहपुर सीट से भाग्य आजमाया, लेकिन नाकाम रहे। जुझारु तेवरों और तेज तर्रार नेताओं में शुमार रहे ज्‍वाला प्रसाद को हार के बाद फिर से तत्कालीन सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव ने पार्टी में शामिल कराया था।

कई महीनों से चल रहे थे बीमार

जानकारी के मुताबिक, ज्‍वाला प्रसाद यादव पिछले कई महीनों से बीमार चल रहे थे। मछलीशहर के घोरहा जमालपुर स्थित पैतृक आवास पर रविवार को उन्‍होंने अंतिम सांस ली। ज्वाला प्रसाद यादव के निधन की खबर मिलते ही सपाइयों में शोक छा गया। सपा के जिलाध्यक्ष लाल बहादुर समेत कई लोग मौके पर मौजूद रहे। अखिलेश यादव ने ट्वीट किया, 'जौनपुर के मछलीशहर से 4 बार विधायक रहे समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता श्री ज्वाला प्रसाद यादव जी का निधन अपूरणीय क्षति। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति एवं शोकाकुल परिजनों को इस दुःख की घड़ी में संबल प्रदान करे।' सपा नेता रामगोविंद चौधरी ने घर जाकर शोक संवेदना व्यक्त की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+