Jaunpur: खाना बनाते समय कच्ची दीवार गिरी, पिता व एक पुत्री की मौत, दूसरी पुत्री गंभीर

जौनपुर जनपद में खाना बनाते समय रसोई की कच्ची दीवार भरभरा कर गिर गई उसकी चपेट में आने से पिता और बेटी की मौत हो गई जबकि दूसरी बेटी गंभीर रूप से घायल है। इस घटना से परिवार में मातम पसरा हुआ है।

Raw wall fell on father and daughter while cooking in Jaunpur

उत्तर प्रदेश के Jaunpur जनपद में गुरुवार को सायं काल खाना बनाते समय रसोई की कच्ची दीवार भरभरा कर गिर गई। दीवार की चपेट में आने से पिता-पुत्र की मौत हो गई जबकि दूसरी बेटी गंभीर रूप से घायल है। घायल बेटी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसका उपचार चल रहा है।

जानकारी अनुसार जौनपुर जनपद के सराय ख्वाजा थाना अंतर्गत बरैंया काजी गांव निवासी मजदूर रामधारी (40) गुरुवार को मजदूरी करने के बाद सायं काल सब्जी लेकर घर आए तो पता चला कि उनकी पत्नी सुमित्रा घर पर नहीं है।

उसके बाद उन्होंने बेटियों से पूछा तो पता चला कि उनकी मां की तबीयत खराब है और दवा लेने के लिए बाजार में गई है। ऐसे में अंधेरा होने से पहले ही उन्होंने अपनी बेटियों को सब्जी काट कर तैयार करने और खाना बनाने के लिए कहा।

बेटियों का सहयोग करने के लिए रामधारी भी बेटियों के पास ही बैठ गए। बताया जा रहा है कि 12 वर्षीय दीपांजलि और 8 वर्षीय चंचल नामक दोनों बेटियों के साथ रामधारी भी सब्जी काटने लगे और खाना बनाने में उनका हाथ बताने लगे।

इसी समय रसोई की कच्ची दीवार भरभरा कर गिर गई। दीवार गिरने के चलते पिता और पुत्री को वहां से भागने का मौका नहीं मिल पाया और दीवार उनके ऊपर ही गिर गई जिससे रामधारी और उनकी दोनों बेटियां उसकी चपेट में आ गई।

दीवार गिरने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और मलबे में दबे पिता और दोनों बेटियों को उस से बाहर निकाले। निकालने के बाद लोग मल्हनी स्थित एक निजी अस्पताल ले गए जहां रामधारी को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल बेटियों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

जिला अस्पताल में उपचार के दौरान शुक्रवार की भोर में 12 वर्षीय बेटी दीपांजलि की भी मौत हो गई। वहीं 8 साल की बेटी चंचल की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। चंचल अभी भी अस्पताल में भर्ती है वहीं पिता और पुत्र की मौत हो जाने के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+