जौनपुर: लॉकडाउन में 4 दिन से भूखा था परिवार, पुलिस ने पहुंचाया राशन
जौनपुर। लॉकडाउन में उत्तर प्रदेश के जौनपुर में एक परिवार ने पिछले चार दिन से अनाज नहीं खाया था। परिवार के पांच लोग चार दिनों से सिर्फ पानी पीकर जी रहे थे। बताया गया कि परिवार के पास राशन कार्ड नहीं है, लिहाजा कोटेदार ने इन्हें राशन देने से मना कर दिया। मीडिया में खबर आने के पुलिस की टीम और कुछ स्वयंसेवी संस्थाओं ने मौके पर पहुंचकर परिवार की मदद की। प्रशासन की तरफ से परिवार को राशन मुहैया कराया गया।

परिवार के पास नहीं है राशन कार्ड
यह परिवार जिले के सरायख्वाजा थाना के चंबलतारा मल्हनी रोड किनारे बस्ती से कुछ दूर अकेले झोपड़ी मेंं गुजर-बसर करता है। इस परिवार के पास राशन कार्ड नहीं है। दूसरी किसी अन्य सरकारी योजनाओं से भी ये परिवार वंचित है। परिवार के मुखिया रामश्रय और उसका बेटा सुजीत मजदूरी करके किसी तरह गुजर-बसर कर रहे हैं। लॉकडाउन में सब बंद हो जाने की वजह से खाने-पीने के लिए पहाड़ सा टूट पड़ा।
प्रशासन ने की मदद
बताया गया कि जब राशन कार्ड ना होने की वजह से कोटेदार ने परिवार को राशन देने से भी मना कर दिया। मीडिया में खबर आने के पुलिस की टीम और कुछ स्वयंसेवी संस्थाओं ने मौके पर पहुंचकर परिवार की मदद की। प्रशासन की तरफ से परिवार को राशन मुहैया कराया गया। बता दें, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को प्रदेश के उच्च अधिकारियों के साथ बैठक की। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि किसी के पास राशन कार्ड अथवा आधार कार्ड हो या ना हो, वह शहर का नागरिक हो अथवा गांव का, अगर वह जरूरतमंद है तो उसे खाद्यान्न अवश्य मिले।
-
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Samrat Choudhary:'बिहार के सम्राट' बनने तक की इनसाइड स्टोरी, राजनीतिक सफर से फैमिली बैकग्राउंड तक जानें सबकुछ -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Samrat Choudhary: 'तू जहां-जहां चलेगा मेरा साया साथ होगा', कौन हैं सम्राट चौधरी की पत्नी? क्या करती हैं? -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
Balen Shah Government: नेपाली गृह मंत्री के बयान ने उड़ा दी भारत की नींद, चीन को लेकर क्या कहा? -
Nitish Kumar ने इस्तीफा देते वक्त क्या कहा आखिरी पोस्ट में? जाति को लेकर कही दिल की बात -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान












Click it and Unblock the Notifications