VIDEO: पर्स चोरी का आरोप लगा जौनपुर में महिला को लात-घूंसे और जूते से पीटा
जौनपुर। उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले से एक ऐसी तस्वीर सामने आई है, जिसने हैवानियत की भी सीमा पार कर दी है। यहां एक बुजुर्ग महिला को चोरी के आरोप में बेरहमी से पीटा गया। पिटाई का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। जिसके बाद पुलिस हरकत में आई और मामला संज्ञान लेते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। साथ इस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।
Recommended Video

क्या है पूरा मामला
मामला जौनपुर जिले के सरायख्वाजा थाना के गांव जपटापुर का है। जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार शाम को एक महिला ऑटो में सफर कर रही थी। वह जपतापुर बाजार के पास उतरी, तभी ऑटो में सवार एक महिला अपना पर्स गायब होने का शोर मचाने लगी। चालक ने तत्काल ऑटो रोक दिया और बाजार में उतरी महिला को रोककर तलाशी ली गई। तो महिला के पास पर्स मिला गया। इसके बाद ऑटो चालक समेत आसपास के लोग महिला की पिटाई करने लगे।
केस दर्ज कर पुलिस ने शुरू की जांच
लात-घूंसों के अलावा जूते से भी जमकर पिटाई की। किसी ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में डाल दिया। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई। सीओ सदर जितेंद्र दुबे ने बताया कि जांच में पता चला ये वीडियो सरायख्वाजा थाना क्षेत्र का है। महिला पर चोरी का इल्जाम लगाकर लोगों ने उसकी पिटाई की है। मामला गंभीर है। बताया कि वीडियो के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी जितेंद्र निषाद और टेम्पो चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। अन्य लोगों की पहचान की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications