Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

मुलायम सिंह के करीबी वरिष्ठ सपा नेता पारसनाथ यादव का निधन, शिवपाल ने कहा- ये मेरी व्यक्तिगत क्षति है

जौनपुर। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे पारसनाथ यादव का शुक्रवार को निधन हो गया। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे। शुक्रवार को जौनपुर शहर स्थित आवास पर उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन से जिले में शोक की लहर दौड़ गई है और सपा सहित अन्य दलों के लोग उनके आवास पर शोक संवेदना के लिए जुटे। बता दें, पारसनाथ यादव जौनपुर जिले में सपा के दिग्गज नेता थे। वो मुलायम सरकार से लेकर अखिलेश सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे हैं। वे 7 बार के विधायक और दो बार जौनपुर से सांसद के साथ-साथ उत्तर प्रदेश की समाजवादी सरकार में तीन बार कैबिनेट मंत्री रह चुके हैं।

mulayam singh yadav close aide sp leader parasnath yadav passes away in jaunpur

पूर्व कैबिनेट मंत्री पारसनाथ को प्रोस्टेड की प्राब्लम के कारण उनके दाहिने पैर में सूजन आ गई थी। इसके अलावा मूत्रमार्ग में भी समस्या थी। इसी के चलते वह मुंबई के लिए रवाना हो गए थे। मुंबई के कोकिलाबेन हास्पिटल में भी उनका इलाज कराया गया था। अभी एक सप्ताह पहले ही प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष शिवपाल यादव उन्हें देखने गए थे। शिवपाल ने पारसनाथ यादव के निधन को अपनी व्यक्तिगत क्षति बताई और कहा कि उनकी कमी कभी पूरी नहीं हो सकेगी। शिवपाल ने ट्वीट कर कहा है, ''वरिष्ठ समाजवादी नेता, पूर्व मंत्री व विधायक पारसनाथ यादव जी के निधन की खबर से स्तब्ध और दुःखी हूं। यह समाजवादी आंदोलन और मेरी व्यक्तिगत क्षति है। ईश्वर दिवंगत की आत्मा को शांति प्रदान करें। मैं शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना प्रकट करता हूं।''

बता दें कि पारसनाथ यादव उत्तर प्रदेश में जौनपुर (विधानसभा क्षेत्र) के लिए एक भारतीय राजनीतिज्ञ थे। यादव ने उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री के रूप में ग्रामीण अभियंत्रण विभाग की अध्यक्षता की। वे अपने पीछे एक भरा पूरा परिवार व 3 पुत्र और एक पुत्री को छोड़ गए। पत्नी लीलावती देवी की पहले ही हार्ट अटैक से मौत हो गई थी। पारसनाथ यादव, उत्तर प्रदेश की सोलहवीं विधानसभा सभा में विधायक रहे। 2012 उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव में इन्होंने उत्तर प्रदेश की मल्‍हनी विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र (निर्वाचन संख्या-367)से चुनाव जीता।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+