जौनपुर- पेड़ से लटकता मिला प्रेमी का शव, मौत की वजह व प्रेमिका को ढूंढ रही पुलिस

जौनपुर के कचहरी में रविवार की दोपहर में एक पेड़ से लटक कर एक युवक ने आत्‍म हत्‍या कर लिया, पुलिस की प्राथमिक जांच में पता चला है कि प्रेम प्रसंग के चलते युवक ने आत्‍महत्‍या किया है

जौनपुर, 19 सितंबर : जौनपुर जिले के कलेक्ट्रेट परिसर में स्थित एक पेड़ पर फांसी का फंदा लगाकर एक युवक ने आत्महत्या कर दिया। मामले की जानकारी होने के बाद वहां हड़कंप मच गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और उसके शव को पेड़ से नीचे उतारी। मृतक की शिनाख्त कुलदीप प्रजापति के रूप में की गई। उसके बाद पुलिस ने उसके शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जा रहा है कि प्रेम प्रसंग के चलते कुलदीप ने आत्महत्या किया है। ऐसे में मौत की वजह और उसकी प्रेमिका की तलाश पुलिस द्वारा की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

हुसैनाबाद का रहने वाला था मृतक

हुसैनाबाद का रहने वाला था मृतक

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि रविवार होने के चलते कलेक्ट्रेट परिसर में सन्नाटा पसरा हुआ था। एक युवक ने पेड़ पर लटक रहे तो को देखकर पुलिस को सूचना दिया। मृतक के शव को पेड़ से उतारा गया उसके बाद उसकी शिनाख्त जौनपुर जिले के हुसैनाबाद के रहने वाले 23 वर्षीय कुलदीप प्रजापति के रूप में की गई। शिनाख्त करने के बाद पुलिस द्वारा उसके परिजनों को सूचना दी गई। परिजन मौके पर पहुंचे लेकिन आत्महत्या का कारण नहीं बता पाए। वहीं पुलिस द्वारा की जा रही प्राथमिक जांच में मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है।

10वीं तक पढ़ाई करने के बाद करता था पेंटिंग

10वीं तक पढ़ाई करने के बाद करता था पेंटिंग

मृतक तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर था और 10वीं तक पढ़ाई पूरी करने के बाद कोई नौकरी न मिलने के चलते वह पेंटिंग का काम करता था। परिजनों ने बताया कि उसका किसी से कोई विवाद नहीं था और घर में भी वह काफी शांत रहता था। मृतक के भाई अविनाश ने कहा कि फोन पर बात करने के दौरान कुलदीप अक्सर ही तनावग्रस्त दिखाई देता था। ऐसे में परिजनों द्वारा मांग की गई है कि जिन-जिन मोबाइल नंबर पर कुलदीप बात करता था उनके बारे में पुलिस द्वारा जांच पड़ताल की जाए जिससे आत्महत्या का कारण स्पष्ट हो पाए।

आत्महत्या की वजह और प्रेमिका की तलाश में जुटी पुलिस

आत्महत्या की वजह और प्रेमिका की तलाश में जुटी पुलिस

परिजनों द्वारा भी मोबाइल नंबर और प्रेम प्रसंग के बारे में जानकारी दी गई है वहीं पुलिस की प्राथमिक जांच में भी मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा पाया गया है। ऐसे में पुलिस द्वारा आत्महत्या की वजह और मृतक कुलदीप प्रजापति की प्रेमिका के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। रविवार रात तक पुलिस द्वारा तहकीकात किया जाता रहा। इस बारे में लाइन बाजार थाना प्रभारी सुधीर कुमार आर्य ने बताया कि मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा लग रहा है। मोबाइल नंबर को सर्विलांस पर लगाने के बाद पता चलेगा कि किन-किन नंबरों से मृतक बात करता था। सोमवार को इस बारे में पूरी जानकारी कर ली जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+