आधी रात को प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंचा प्रेमी, ग्रामीणों ने पकड़कर पीटा फिर काट दिए बाल
आधी रात को प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंचा प्रेमी, ग्रामीणों ने पकड़कर पीटा फिर काट दिए बाल
जौनपुर, 14 अगस्त: खबर उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले से है। यहां एक युवक को अपनी प्रेमिका से आधी रात को मिलने आना महंगा पड़ गया। ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया, जिसके बाद उसकी पिटाई कर दी। प्रेमी रो-रोकर मिन्नतें कर रहा है, लेकिन इसके बाद भी ग्रामीण उसे पीट रहे हैं। कोई उसका नाम पूछ रहा है तो काई पता। इसके बाद उसके कैंची से बाल काट दिए और गंजा कर छोड़ दिया। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है। वहीं पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

यह मामला जौनपुर जिले के सिकरारा थानाक्षेत्र के गांव का है। यहां पर शुक्रवार आधी रात को एक युवक अपनी प्रेमिका से मिलने पहुंचा था, जिसे ग्रामीणों ने पकड़ लिया। पूछताछ के बाद उसकी सभी ने जमकर पिटाई की। कैंची से बाल काट दिए और उसे गंजा कर दिया। युवक रोता हुआ मिन्नतें कर रहा है, लेकिन इसके बाद भी उसकी घंटों तक पिटाई की।
पड़ताल में यह बात सामने आ रही है कि वह अपनी प्रेमिका से मिलने के लिए शुक्रवार की देर रात उसके गांव गया था। ग्रामीणों ने प्रेमी को पीटने के बाद उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल भी कर दिया है। वहीं मामले को लेकर एसओ सिकरारा अश्विनी चौबे ने बताया कि किसी ने घटनाक्रम का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया है। युवक का नाम स्पष्ट नहीं है। पूरे मामले की छानबीन कर रहे हैं। वह खुद घटनास्थल पर जा रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications