Love Affair: मौसी के घर आते-जाते Jaunpur के युवक को हुआ प्यार, मंदिर में रचाई शादी
जौनपुर निवासी एक युवक आजमगढ़ निवासी अपनी मौसेरी बहन से प्यार करने लगा और सोमवार को जौनपुर में थाने में स्थित मंदिर में उसके साथ शादी कर ली। इसे लेकर तरह-तरह की चर्चा चल रही है।

जौनपुर जिले से Love Affair का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जौनपुर जिले का रहने वाला एक युवक और आजमगढ़ निवासी उसकी रिश्ते में मौसेरी बहन दोनों आपस में प्रेम करने लगे। काफी समझाने के बाद भी दोनों एक दूसरे से दूर नहीं रहना चाहते थे। हालांकि यह रिश्ता परिवार वालों को मौजूद नहीं था ऐसे में मामला पुलिस के पास पहुंचा उसके बाद परिवार के लोग भी शादी के लिए तैयार हो गए और मंदिर में दोनों की शादी करा दी गई। इस रिश्ते को लेकर तरह-तरह की चर्चा चल रही है।

रिश्तेदारी में आते जाते समय हुआ प्रेम
जानकारी अनुसार खेतासराय इलाके के यूनुसपुर गांव का रहने वाला मुकेश नामक युवक के मौसी का घर आजमगढ़ जिले के दीदारगंज थाना अंतर्गत लारपुर गांव में है। मौसी के घर आते जाते अपनी मौसी के परिवार की एक लड़की को मुकेश दिल दे बैठा। दोनों आपस में मौसेरे भाई बहन लगते थे और एक दूसरे से प्रेम करने लगे। धीरे-धीरे यह बात उनके परिजनों को पता चली तो परिजनों को मिलने से रोकने लगे। लेकिन प्रेमी युगल एक दूसरे का साथ किसी भी कीमत पर छोड़ना नहीं चाहते थे। बाद में इसे लेकर पंचायत भी हुई बावजूद इसके दोनों एक साथ जीने मरने की कसम खाते रहे।

पंचायत के बाद मामला पुलिस के पास पहुंचा
युवक और युवती दोनों एक दूसरे के साथ जीने मरने की कसम खाते रहे और एक दूसरे को छोड़ना नहीं चाहते थे। बाद में यह मामला सोमवार को पुलिस के पास पहुंच गया। पुलिसकर्मियों ने लड़का और लड़की के बालिग होने तथा वर्तमान समय और हालात का उदाहरण देते हुए दोनों के परिजनों को शादी करने की सलाह दी। काफी देर तक दोनों पक्ष आपस में बात किए उसके बाद शादी के लिए तैयार हो गए। ऐसे में लोग इंतजार नहीं करना चाहते थे और तत्काल थाना परिसर में स्थित मंदिर में दोनों पक्षों की रजामंदी के बाद उनकी शादी करा दी गई। मंदिर में युवती को सिंदूर और माला पहनाया फिर दोनों एक दूसरे को पति-पत्नी के रूप में स्वीकार किए।

एक दूसरे का मुंह मीठा कराने के बाद लौटे वापस
प्रेमी प्रेमिका की शादी किए जाने के बाद दोनों पक्षों के लोगों ने एक दूसरे का मुंह मीठा कराया इस दौरान पुलिसकर्मी भी मौजूद रहे। इस बारे में थानाध्यक्ष यजुवेंद्र सिंह ने बताया कि लड़का और लड़की बालिग थे। दोनों एक दूसरे के साथ रहना चाहते थे लेकिन रिश्ते के चलते हैं परिवार के लोग दोनों की शादी नहीं करना चाहते थे। उन्होंने यह भी बताया कि बाद में समझाने के बाद दोनों परिवारों के लोग विवाह के लिए तैयार हो गए और थाना परिसर में स्थित मंदिर में शादी संपन्न हुई।












Click it and Unblock the Notifications