Love Affair : गांव के लड़के पर आया लड़की का दिल, हुआ प्यार, परिजनों ने डांटा तो थाने पहुंचे और कर ली शादी
जौनपुर जिले के एक गांव में रहने वाला युवक और युवती एक दूसरे से प्रेम करने लगे। दोनों के बीच पांच साल तक संबंध रहे। परिजन जब बंदिशें कसने लगे तो दोनों थाने पहुंचे और शादी थाने में ही शादी कर लिए।

जौनपुर जिले से Love Affair का एक चौकाने वाला मामला सामने आया है। जौनपुर जिले के चंदवक थाना अंतर्गत एक ही गांव में रहने वाले युवक और युवती दोनों एक दूसरे से प्यार करने लगे। दोनों के प्यार की जानकारी जब परिजनों को हुई तो परिजन उन्हें मिलने से रोकने लगे। ऐसे में परेशान प्रेमी युगल मंगलवार को थाने पहुंच गया और शादी करने की गुहार लगाई। दोनों बालिग थे, ऐसे में थाना परिसर में स्थित मंदिर में ही दोनों की शादी करा दी गई।

पांच साल से दोनों एकदूसरे से कर रहे थे प्रेम
जानकारी अनुसार जौनपुर जिले के चंदवक थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी शुभम नामक एक युवक अपने ही गांव की रहने वाली रीना प्रजापति नामक युवती से प्रेम करता है। दोनों एक ही गांव के रहने वाले हैं, ऐसे में चोरी-छिपे दोनों एक दूसरे से मुलाकात भी करते रहे। बताया जा रहा है कि दोनों पिछले 5 साल से एक दूसरे से प्रेम कर हैं। पिछले दिनों दोनों के परिजनों को उनके प्यार के बारे में जानकारी मिली उसके बाद परिजन दोनों को मिलने से रोकने लगे। परिजनों द्वारा पाबंदी लगाए जाने के बाद प्रेमी युगल मिलने के लिए बेकरार हो उठे और बालिग होने के चलते शादी करने के लिए पुलिस के पास पहुंच गए।

पुलिस से बोले, करा दीजिए हमारी शादी
बताया जा रहा है कि परिजनों के चोरी छिपे दोनों चंदवक थाने पहुंचने के बाद पुलिस से गुहार लगाई कि दोनों बालिग हैं और शादी करके एक दूसरे के साथ रहना चाहते हैं। प्रेमी युगल ने थाने में मौजूद पुलिसकर्मियों से गुहार लगाई की उनकी शादी करवा दी जाए। शिकायत के बाद पुलिस द्वारा दोनों के परिजनों को थाने बुलाया गया। थाने पहुंचने के बाद परिजनों द्वारा नाराजगी जाहिर की गई। उसके बाद काफी देर तक दोनों पक्षों के बीच थाने में ही पंचायत चलती रहे। परिवार वाले शादी के लिए तैयार नहीं हो रहे थे, वहीं प्रेमी युगल एक दूसरे के साथ जीने मरने की कसम खा रहे थे।

प्यार के आगे परिवार को झुकना पड़ा
दोनों पक्षों के लोग युवक और युवती को काफी देर तक समझाते रहे लेकिन वे एक दूसरे से अलग नहीं रहना चाहते थे। काफी समझाने के बाद भी जब दोनों नहीं माने तो दोनों के परिजनों को प्यार के आगे झुकना पड़ा। उसके बाद दोनों के परिजन शादी के लिए राजी हुए और थाना परिसर में स्थित रामजानकी मंदिर में दोनों की शादी करा दी गई। शादी के दौरान काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे और पुलिसकर्मी भी साक्षी बने। शादी के बाद प्रेमी अपनी प्रेमिका को लेकर अपने घर चला गया। गांव में ही रहने वाली युवती से शादी करने के मामले को लेकर गांव ही नहीं आसपास के इलाके में भी तरह-तरह की चर्चा चल रही है।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications