Love affair: प्रेमिका करने लगी दूसरे से बात तो आग बबूला हुआ प्रेमी, दी ऐसी खौफनाक सजा कि कांप उठी लोगों की रूह
जौनपुर में एक प्रेमिका अपने प्रेमी के अलावा अन्य युवक से मोबाइल पर बात करने लगी, जिससे नाराज प्रेमी ने उसे मिलने के लिए बुलाया और दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या कर दी।

जौनपुर जिले के मीरगंज थाना क्षेत्र में एक युवती की हत्या कर लाश फेंकने के मामले में उसके प्रेमी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामला Love affair से जुड़ा है और मृत युवती के प्रेमी ने ही उसके साथ पहले दुष्कर्म किया और फिर ब्लेड से वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया। पुलिस द्वारा यह भी बताया गया कि युवती किसी दूसरे युवक से बात करने लगी थी इसी बात से उसका प्रेमी नाराज था। मना करने के बाद भी युवती नहीं मानी जिसके बाद उसने ऐसा कदम उठाया। फिलहाल पकड़े गए युवक के खिलाफ पुलिस द्वारा आवश्यक और विधिक कार्रवाई की जा रही है।
मृतका का दूर का रिश्तेदार बताया जा रहा है आरोपी
दरअसल, बीते शुक्रवार को जौनपुर जनपद के मीरगंज थाना अंतर्गत असवां गांव में रेलवे ट्रक से थोड़ी ही दूरी पर अरहर के खेत में एक युवती की लाश मिली थी। युवती के गर्दन पर किसी धारदार हथियार से वार किए गए थे। इस घटना का खुलासा करने के लिए मीरगंज थाने के साथ ही मोरा बादशाहपुर थाने की पुलिस को भी लगाया गया था। पुलिस टीम द्वारा सोमवार को प्रयागराज जनपद के सरायममरेज वीरेसांव गांव के रहने वाले प्रीतम कुमार नामक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि पकड़ा गया अभियुक्त मृतका के दूर का रिश्तेदार है और करीब 2 वर्षों से दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था।
दुष्कर्म करने के बाद बेहोश कर मार डाला
पुलिस की पूछताछ में हत्यारोपी प्रीतम कुमार ने स्वीकार किया कि उसकी प्रेमिका किसी दूसरे युवक से बात करती थी। उसने कई बार उसे समझाया लेकिन वह नहीं मानी। ऐसे में सोमवार को वह फोन करके उसे मिलने के लिए बुलाया। प्रीतम द्वारा बुलाए जाने के बाद उसकी प्रेमिका मिलने के लिए तैयार हो गई। उसके बाद आरोपी ने बताया कि वह उसे एक अरहर के खेत में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। अरहर के खेत में दुष्कर्म करने के बाद उसने प्रेमिका को कुछ खिला दिया जिसके चलते वह बेहोश हो गई। प्रेमिका के बेहोश हो जाने पर उसने ब्लेड से उसके गले पर कई बार बार किया और जब उसकी मौत हो गई तो वह वहां से फरार हो गया। इस मामले में पकड़े गए युवक की निशानदेही पर पुलिस ने मृतका का स्कूल बैग और हत्या में प्रयुक्त ब्लेड तथा मोबाइल आदि बरामद कर लिया है।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications