Jaunpur News: कार की पिछली विंडशील्ड पर लिखा था 'खटाखट...8500', मैसेज आते ही पकड़ लिया माथा, जानें पूरा मामला
Jaunpur news: उत्तर प्रदेश के जौनपुर जनपद में एक शख्स को अपनी कार के पिछले विंडशील्ड पर खटखट खटाखट 8500 लिखवाना महंगा पड़ गया। गाड़ी का फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो पुलिस द्वारा सख्त एक्शन लिया गया है।
यातायात पुलिस द्वारा कार का चालान कर दिया गया है। खटाखट खटाखट 8500 लिखकर पर तंज कसने के चक्कर में युवक की गाड़ी का एमवी एक्ट के तहत चालान कर दिया गया है। अब इस मामले को लेकर जौनपुर में लोगों के बीच खूब चर्चा चल रही है।

लोगों का कहना है कि युवक के खाते में पैसा तो नहीं आया लेकिन यातायात पुलिस द्वारा चालान काटने के बाद जैसे ही मैसेज आया उसने अपना सिर पकड़ लिया। उसके बाद लोग खटाखट कहते हुए मजे ले रहे हैं।
दरअसल, दावा किया जा रहा है कि जौनपुर रहने वाले रोहित सिंह द्वारा जन जागरण अभियान के तहत लोगों को जागरूक करने के लिए अपनी गाड़ी के पिछले विंडशील्ड पर ऐसा मैसेज लिखवाया था। गाड़ी पर खटाखट खटाखट खटाखट 8500 लिखा देख लोग हैरान रह गए।
इस मामले को लेकर कुछ लोगों द्वारा कार की फोटो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया। फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेते हुए मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार का चालान काट दिया।
बताया जा रहा है कि पुलिस द्वारा रोहित सिंह के कार का 1000 रुपए का चालान किया गया है। चालान की जानकारी रोहित को उसे समय हुई जब उनके मोबाइल पर चालान किए जाने के बाद एसएमएस पहुंचा।
यहां यह भी बता दें कि लोकसभा चुनाव 2024 के प्रचार के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा पार्टी के घोषणा पत्र और जनसभा के दौरान लोगों को संबोधित करते हुए सरकार बनते ही गरीब महिलाओं के खाते में खटाखट खटाखट 8500 रुपए हर महीने आने की बात कहे थे। इसी बात को लेकर रोहित सिंह पर अपनी गाड़ी पर यह मैसेज लिखवाया गया था।












Click it and Unblock the Notifications