Jaunpur News : मिठाई की दुकान पर रिश्वत में मिले नोट गिन रहा था कानूनगो, एंटी करप्शन टीम को देखते ही उड़े होश

जौनपुर में जमीन की पैमाइश के लिए एक कानूनगो द्वारा रिश्वत की मांग की जा रही थी। परेशान किसान ने भ्रष्टाचार निरोधक अधिकारियों से शिकायत की। इसके बाद एंटी करप्शन टीम ने जाल बिछाया और कानूनगो को रंगे हाथ पकड़ लिया।

Jaunpur Kanungo News anti corruption

Jaunpur जिले के महराजगंज थाना क्षेत्र में एक कानूनगो को एंटी करप्शन टीम ने रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा है। बताया जा रहा है कि एक किसान की जमीन की पैमाइश के लिए कानूनगो द्वारा रिश्वत की मांग की जा रही थी। उक्त कानूनगो ने रुपए नहीं देने पर किसान को काफी प्रताड़ित किया। बाद में किसान ने तंग आकर इसकी शिकायत एंटी करप्शन टीम से की। शिकायत के बाद एंटी करप्शन द्वारा कानूनगो को रंगे हाथों गिरफ्तार करने की योजना बनाई गई और फिर उसे रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया गया।

नवीन परती का नहीं कर रहा था सीमांकन

नवीन परती का नहीं कर रहा था सीमांकन

दरअसल, जौनपुर जिले के तेजी बाजार थाना क्षेत्र के सलामतपुर गांव निवासी रविंद्र कुमार मौर्य नामक किसान अपनी भूमिधरी जमीन के गाटे से सटी नवीन परती का सीमांकन करने के लिए प्रार्थना पत्र दिया था। प्रार्थना पत्र देने के बाद भी भूमि का सीमांकन नहीं किया गया। रविंद्र मौर्य ने बताया कि वह जब भी राजस्व के अधिकारियों से बात करता तो अधिकारी उसे टरका देते। उसके बाद कानूनगो रामसकल यादव से मिलकर जब वह भूमि के सीमांकन के बारे में बात किया तो रामसकल द्वारा रुपए कि डिमांड की गई। रुपए का इंतजाम न हो पाने पर कानूनगो भूमि का सीमांकन नहीं किया। उसके बाद पुनः रविंद्र ने उससे बात किया तो सात हजार रुपए पर भूमि सीमांकन की बात कानूनगो ने तय कर लिया।

एंटी करप्शन को प्रार्थना पत्र देकर की शिकायत

एंटी करप्शन को प्रार्थना पत्र देकर की शिकायत

परेशान रविंद्र मौर्य कानूनगो को सबक सीखाने की ठान लिया। उसके बाद उसने वाराणसी जिले में एंटी करप्शन टीम को प्रार्थना पत्र देकर पूरा मामला बताया। एंटी करप्शन टीम ने किसान से संपर्क कर कानूनगो को रंगे हाथ पकड़ने की योजना बनाई। कानूनगो द्वारा बताए गए स्थान पर एंटी करप्शन की टीम मंगलवार को महाराजगंज थाना क्षेत्र के लोहिंदा चौक में पहुंची। वहीं पर स्थित एक मिठाई की दुकान में रिश्वत लेने के लिए कानूनगो ने किसान रविंद्र मौर्य को बुलाया था। टीम द्वारा पहले से ही रविंद्र को पांच सौ के चौदह नोट दिए गए थे और उन्हीं नोटों को लेकर रविंद्र उक्त दुकान पर पहुंचा और कानूनगो को दे दिया।

एंटी करप्शन टीम को देखते होने लगा पसीना

एंटी करप्शन टीम को देखते होने लगा पसीना

किसान द्वारा रुपए दिए जाने के बाद कानूनगो जब रुपयों की गिनती करने लगा उसी समय वहां एंटी करप्शन की टीम धमक गई। एंटी करप्शन टीम को देखते ही कानूनगो पसीने-पसीने हो गया। कानूनगो रामसकल यादव को हिरासत में लेकर एंटी करप्शन टीम बदलापुर थाने लेकर पहुंची। वहां पर उसके हाथ पर पानी डाला गया तो हाथ लाल हो गया। उसके बाद टीम उसके हाथ का नमूना लेते हुए संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर पुलिस को सौंप दी।

Recommended Video

    जौनपुर में रिश्वत मांगना राजस्व निरीक्षण को पड़ा भारी, हुई कार्यवाही

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+