Jaunpur News: बड़े भाई ने शादी के बाद बीवी को साथ रखने से किया इनकार, छोटे भाई ने भाभी से कर ली कोर्ट मैरिज
Jaunpur News: उत्तर प्रदेश के जौनपुर जनपद में एक युवक ने अपनी सगी भाभी से कोर्ट मैरिज किया है। बताया जा रहा है कि युवक का बड़ा भाई अपनी पत्नी को अपने साथ रखने के लिए तैयार नहीं था। ऐसे में परिजनों की मौजूदगी में उसने अपनी भाभी के साथ कोर्ट मैरिज कर ली।
कोर्ट मैरिज करने के बाद वह वापस लौटा और जोगी वीर बाबा मंदिर में पहुंचकर उसने हिंदू रीति रिवाज के साथ अपनी भाभी के मांग में सिंदूर भरा और सात फेरे लिया। इस दौरान परिवार के अन्य लोग मौजूद रहे और लोगों द्वारा दोनों को आशीर्वाद भी दिया गया।

कहा यह अभी जा रहा है कि उसकी भाभी गर्भवती थी और इसी बात को लेकर उसके बड़े भाई और उसकी भाभी में भी बात चल रहा था। इसी कारण से उसका बड़ा भाई अपनी पत्नी को अपने साथ रखने के लिए तैयार नहीं था।
शादी के बाद देवर से करने लगी थी प्यार
यह पूरा मामला जौनपुर जनपद के जफराबाद थाना क्षेत्र की बीबीपुर गांव का है। बताया जा रहा है कि गांव के रहने वाले बहादुर गौतम की शादी जौनपुर जनपद के सराय ख्वाजा क्षेत्र के पल्हामऊ की रहने वाली सीमा गौतम के साथ पिछले साल 26 में को हिंदू रीति रिवाज के साथ संपन्न हुई थी।
शादी संपन्न हो जाने के बाद सीमा गौतम विदा होकर अपने ससुराल आई। ससुराल आने के बाद बहादुर गौतम के छोटे भाई सुंदर गौतम से उसको प्रेम हो गया। धीरे-धीरे दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ती गई और परिवार वालों को इस बात की जानकारी नहीं हो पाई।
बाद में बड़े भाई को जब दोनों के बीच के संबंध के बारे में जानकारी मिली तो उसने अपनी पत्नी को साथ रखने से मना कर दिया। बाद में परिवार वालों के समझाने पर वह शांत हो गया। लेकिन इसी बीच जब उसे पता चला कि उसकी पत्नी गर्भवती है तो वह उसे तलाक देने की तैयारी कर ली।
पति-पत्नी के बीच लगभग हर रोज झगड़ा होता था। ऐसे में छोटे भाई सुंदर गौतम ने अपनी भाभी से शादी करने की हामी भर दी। इसके बाद दोनों ने अपने घरवालों की मदद से कोर्ट मैरिज कर ली और फिर जोगी वीर बाबा मंदिर में जाकर हिंदू रीति-रिवाज से शादी कर ली। दोनों को उनके घरवालों ने आशीर्वाद भी दिया। इस शादी की इलाके में खूब चर्चा हो रही है।












Click it and Unblock the Notifications