दूसरे के मोबाइल नंबर से बनाई युवती की फेक FB प्रोफाइल, फिर डालीं अश्लील फोटो, गिरफ्तार

UP News In Hindi, जौनपुर। उत्तर प्रदेश में जौनपुर के एक गांव में एक युवक किसी अन्य के मोबाइल व सिम से सोशल मीडिया (फेसबुक) पर फर्जी एकाउंट बनाकर अश्लील पोस्ट्स से एक लड़की को बदनाम करने लगा। उसने लड़की की फोटो लगाईं और उनमें यूजर्स को टैग करने लगा। लड़की की मां ने करीब महीनेभर पहले पुलिस को तहरीर देकर अज्ञात के खिलाफ दर्ज कराया। जिस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने उस युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

jaunpur police arrested the boy who make fake facebook profile of a girl

थाना प्रभारी जगदीश कुशवाहा के अनुसार, गिरफ्तार युवक मैनुद्दीनपुर गांव निवासी रवि प्रताप पुत्र सूबेदार है। तलाशी के दौरान उसके पास से एक लावा का मोबाइल फोन और एक फ़र्ज़ी नम्बर मिला। जिससे वह उक्त लड़की के परिवार और पुलिस को गुमराह करता था। पूछताछ में मालूम चला कि वह अपने ही गाँव की एक युवती की फोटो लगाकर यह सब कर रहा था।

पीड़िता की मां की शिकायत पर थानाप्रभारी जगदीश कुशवाहा को साइबर सेल की मदद से मिली। फिर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। पुलिस ने बताया कि लगभग एक माह पूर्व बीते 23 मार्च को गांव की महिला ने अज्ञात युवक के खिलाफ आरोप लगाया था कि मेरी पुत्री के फ़ोटो पर अश्लील बातें लिख कर सोशल मीडिया (फेसबुक) पर पोस्ट करता है। जिसके बाद पुलिस ने अज्ञात युवक के खिलाफ आईपीसी की धारा-506 व 67 आईटी एक्ट के तहत अज्ञात में मुकदमा दर्ज कर किया। लगभग एक माह बाद साइबर सेल की मदद से थाना प्रभारी जगदीश कुशवाहा ने उसे ढूंढ निकाला।

थाना प्रभारी को साइबर सेल में तैनात ओपी जायसवाल ने लोकेशन पर खुटहन मुख्य मार्ग स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सोंधी के समीप से बुधवार शाम 6 बजे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी जगदीश कुशवाहा ने बताया कि गिरफ्तार युवक मैनुद्दीनपुर गांव निवासी रवि प्रताप पुत्र सूबेदार है। तलाशी के दौरान उसके पास से एक लावा का मोबाइल फोन और एक फ़र्ज़ी नम्बर मिला। जिससे वह अन्य लड़कों का फोटो उक्त लड़की के साथ मेंशन कर पोस्ट करता था।

लोकसभा चुनाव 2019 से जुड़ी सभी जानकारी यहां पढ़ें

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+