UP Jaunpur News: दो सगे भाइयों की चाकुओं से गोदकर निर्मम हत्या, मुठभेड़ में 6 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार
UP Jaunpur News: उत्तर प्रदेश के जौनपुर जनपद के खेतासराय थाना क्षेत्र में मंगलवार की देर रात्रि में दो सगे भाइयों की चाकू गोदकर हत्या कर दी गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और 6 आरोपियों को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर ली।
पकड़े गए आरोपियों में तीन आरोपियों के पैर में गोली लगी है। तीनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है। घटना की सूचना मिलने के बाद रात में ही घटनास्थल पर क्षेत्राधिकार सहित अन्य पुलिस अधिकारी भी पहुंच कर जांच पड़ताल किए।

दुकान पर शराब पीने को लेकर हुआ विवाद
बताया जा रहा है कि जौनपुर जनपद के खेतासराय थाना क्षेत्र के खेतासराय कस्बे में मंगलवार की रात्रि में एक बारात आई थी। बारात में शामिल कुछ बाराती समीप में स्थित दुर्गा मंदिर पर स्थित चाऊमीन की दुकान पर पहुंचे और वहां पर शराब पीने लगे।
ऐसे में वहां पर चाऊमीन की दुकान करने वाले 23 वर्षीय अजय प्रजापति और 20 वर्षीय अंकित प्रजापति नामक दो सगे भाइयों द्वारा उन लोगों को वहां पर शराब पीने से मना किया गया। दोनों भाइयों द्वारा मना किए जाने के चलते बाराती नाराज हो गए और कहासुनी करने लगे।
देखते ही देखते बारात में शामिल कुछ लोग दोनों भाइयों पर हमला कर दिए। इस दौरान उन लोगों ने दोनों भाइयों पर चाकू से वार कर कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। सूचना मिलने के बाद गांव के अन्य लोग वहां पहुंचे तब तक मारपीट करने वाले वहां से भाग निकले थे।
गंभीर रूप से घायल दोनों भाइयों को सदर अस्पताल पहुंचाया गया जहां इलाज के दौरान दोनों भाइयों की मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद क्षेत्राधिकार शुभम तोदी भी घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने मृतकों के घर वालों से बात किया तथा आरोपियों के बारे में भी जानकारी एकत्र की।
दोनों भाइयों की हत्या के करीब 5 घंटे के अंदर पुलिस ने हत्या में शामिल 6 आरोपियों को मनेक्षा मंदिर के पीछे मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधिकारियों द्वारा बताया गया कि मुठभेड़ के दौरान सतीश बिंद मुकेश बिंद और निशु बिंद के पैर में गोली लगी है।
देखें Video-
घायल तीनों आरोपियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है इसके अलावा तीन अन्य आरोपियों को भी पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान ही गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने तीन तमंचा, कारतूस और चाकू भी बरामद किया है।












Click it and Unblock the Notifications