Jaunpur News: इंटर कॉलेज के पास दो फेंका मिला पशु का मांस, जांच में जुटी पुलिस
Jaunpur News: उत्तर प्रदेश के जौनपुर जनपद के जाफराबाद कस्बे में स्थित एक इंटर कॉलेज के समीप गुरुवार को दो स्थानों पर एक जानवर का मांस मिलने से सनसनी फैल गई। इस मामले में स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस से शिकायत की गई।
आरोप है की शिकायत के बाद पुलिसकर्मियों ने शिकायत करने वाले को ही खरी खोटी सुना दी। फिलहाल मामले में उसने उच्च अधिकारियों से शिकायत किया। शिकायत के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मांस को कब्जे में लेकर कार्रवाई कर रही है।

बताया जा रहा है कि बुधवार को इंटर कॉलेज के समीप दो स्थानों पर जानवर का मांस फेके जाने की जानकारी मिली। उसके बाद जानकारी मिलते ही विश्व बजरंग सेवा समिति गौ रक्षक समाजसेवी संगठन के सदस्य शाह सब्बीर हुसैन मौके पर पहुंचे।
शब्बीर हुसैन का आरोप है कि इस मामले में उन्होंने पुलिस चौकी पर तैनात एक सिपाही को फोन करके जानकारी दी। जानकारी देने के बाद सिपाही जब मौके पर पहुंचे तो शिकायतकर्ता को ही गालियां देने लगे और फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी भी दी।
उसके बाद पुलिसकर्मियों द्वारा मौके पर पशु चिकित्सक को बुलाया गया। पशु चिकित्सक ने जांच पड़ताल किया उसके बाद पुलिस ने मौके पर मिले मांस को कब्जे में ले लिया। मांस किसने फेंका था इसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।
वीडियो बनाने के दौरान भी हुई कहासुनी
वहीं इस मामले में सिरकोनी ब्लाक के गौरक्षक रतन सिंह परमार का कहना है कि मुझे जानकारी मिली तो मैं भी मौके पर पहुंचा। वहां चर्बी, खुर और मांस फेंका हुआ था। मौके पर सिपाही भी पहुंच गए थे।
इस दौरान रतन अपने मोबाइल से वीडियो बनाने लगे जिसपर सिपाहियों से उनकी कहासुनी हो गई। उन्होंने कहा कि सिपाहियों ने कहा कि इसे मिट्टी में दफन करवा देंगे। जबकि पुलिस को मामले को जांच करनी चाहिए।
वहीं इस बारे में पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। साथ ही यह भी संभावना जताई गई कि किसी अज्ञात शख्स द्वारा वहां मांस व अन्य अवशेष किसी झोले या पॉलीथिन में भर कर फेंका गया होगा। कुत्ते उसे बाहर निकाल कर बिखेर दिए होंगे।












Click it and Unblock the Notifications