Jaunpur News: दुकान बंद कर घर जा रहे सर्राफ की गोली मारकर हत्या, आभूषणों से भरा बैग लूट ले गए बदमाश

Jaunpur News: उत्तर प्रदेश के जौनपुर जनपद में शनिवार को शाम काल अपनी आभूषण की दुकान बंद कर घर वापस लौट रहे एक सर्राफा व्यवसायी की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद बदमाश आभूषणों से भरा बैग लेकर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल कर रही है।

वहीं घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने नेशनल हाईवे 31 पर जाम लगा दिया। सूचना मिलने के बाद पुलिस अधीक्षक डॉक्टर अजय पाल शर्मा भी घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने जाम लगा रहे लोगों को किसी तरह शांत कराया उसके बाद अब आगमन प्रारंभ हुआ। मृतक का शव कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

jaunpur-news-saraf-who-was-going-home-after-closing-his-shop

यह पूरी घटना जौनपुर जनपद के बक्सा थाना क्षेत्र के फतेहगंज बाजार की है। बाजार में फतेहगंज के ही रहने वाले 40 वर्षी उमेश चंद्र सेठ की प्रिंस ज्वैलर्स के नाम से आभूषण की दुकान है। बताया जा रहा है कि शनिवार को शाम करीब 6 बजे उमेश अपनी दुकान को बंद कर पैदल ही अपने घर वापस लौट रहे थे।

उमेश ने अपने साथ आभूषणों से भरा बैग भी लिया था। बताया जा रहा है कि उमेश अपने घर पहुंचते उससे पहले ही एक बाइक पर सवार तीन अज्ञात बदमाश वहां पहुंचे और उनका बैग छीनने लगे। इस दौरान उमेश द्वारा विरोध किया गया तो बदमाशों ने उन्हें गोली मार दी।

गोली मारने के बाद बदमाश आभूषणों से भरा बैग लेकर फरार हो गए। गोली लगने की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय लोग उमेश सेठ को अस्पताल लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों द्वारा उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद बाजार वासी एकत्र हो गए और हाईवे पर जाम लगा दिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+