Jaunpur News: दिनदहाड़े बैग छीन रहे थे बदमाश, पब्लिक ने पकड़ लिया और बांधकर पीटा, देखें Video
Jaunpur News: यूपी के जौनपुर जिले में शनिवार को दिनदहाड़े लूट की घटना को अंजाम देने पहुंचे तीन बदमाशों में से एक बदमाश को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। पकड़ने के बाद ग्रामीणों ने पहले उसकी जमकर पिटाई की।
उसके बाद पुलिस को सूचना दिया। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने बदमाश को हिरासत में ले लिया। पकड़े गए बदमाश से पुलिस पूछताछ कर रही है। बदमाश से पुलिस पूछताछ कर रही है।

यह पूरा मामला जौनपुर जनपद के खुटहन थाना क्षेत्र के बदनपुर गांव के प्राथमिक विद्यालय के पास का है। बताया जा रहा है कि शनिवार को इमामपुर निवासी श्रीराम सोनी साइकिल से आभूषण लेकर गांव में फेरी लगाते हुए बेचने जा रहा था।
वह खुटहन थाना क्षेत्र के बदनपुर गांव में प्राथमिक विद्यालय के समीप पहुंचा था। इसी दौरान अपाचे बाइक पर सवार तीन बदमाशा पहुंचे और उसे रोक लिए। रोकने के बाद बदमाश उसका बैग छीनने लगे।
इसी बीच सराफा की आवाज सुनकर आसपास के लोग भागे दौड़े वहां पहुंचे। ग्रामीणों को आता देख बदमाश सराफा का बैग छोड़कर अपाचे पर बैठने लगे। इस दौरान दो बदमाश बाइक पर बैठ गए। जबकी उनका एक साथी बाइक पर नहीं बैठ पाया।
उसके बाद ग्रामीणों ने घेरेबंदी कर उसकाे पकड़ लिया। पकड़ने के बाद लोगों ने उसकी जमकर पिटाई की। पिटाई करने के बाद लोगों ने उसका हाथ रस्सी से बांध दिया और पुलिस को सूचना दिया।
देखें Video-
पूछताछ के दौरान पकड़े गए बदमाश से अपना नाम सिकंदर राजभर बताया जो आजमगढ़ जनपद के बरदह थाना क्षेत्र के बर्रा गांव का निवासी है। पकड़े गए बदमाश से पुलिस पुछताछ कर रही है और फरार होने वाले उसके दोनों साथियों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications