Jaunpur News: पूर्व सांसद धनंजय सिंह की पत्नी ने जताई हत्या की आशंका, बोलीं- पति के खिलाफ रची जा रही साजिश
Jaunpur News: जौनपुर के पूर्व सांसद धनंजय सिंह की पत्नी श्रीकला रेड्डी ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस किया। प्रेस कॉन्फ्रेंस में श्रीकला रेड्डी ने आरोप लगाया कि उनके पति की हत्या की जा सकती है। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने उनके पति के ऊपर देख 47 से जानलेवा हमला किया था।
वे लोग सत्ता से साठ-गांठ करके मेरे पति की हत्या करवा सकते हैं। इसके अलावा उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि मेरे पति को किसी झूठे मुकदमे में भी फसाया जा सकता है। हालांकि श्रीकला रेड्डी ने किसी का नाम नहीं लिया।

लेकिन उन्होंने यह भी कहा कि मेरे पति एक मामले में गवाह हैं और उनकी गवाही के बाद ही आरोपियों को सजा होनी तय है। ऐसे में उनके द्वारा मेरे पति की हत्या का प्रयास किया जा सकता है।
विरोधियों ने पति को फंसाया
इस दौरान उन्होंने कहा कि मुझे और मेरे बच्चों को भी जान का खतरा है। ऐसे में हमें सुरक्षा दी जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि विपक्ष के लोग काफी डरे हैं यही वजह है कि मेरे मंगलसूत्र, मेरे सिंदूर, मेरे पति को आज दूसरे जेल में शिफ्ट कर दिया गया।
उन्होंने यह भी कहा कि मेरे पति को विरोधियों द्वारा फंसाया गया है। इस दौरान धनंजय सिंह के वकील ने कहा कि पूर्व सांसद की सजा पर रोक लगाने के लिए जल्द ही में सुप्रीम कोर्ट जाएंगे। वहीं जमानत पर छूटने के बाद पत्नी के लिए चुनाव प्रचार कर पाएंगे।
शनिवार को जौनपुर से शिफ्ट किया गया बरेली
दरअसल, इंजीनियर अभिनव सिंघल के अपहरण और रंगदारी के मामले में 6 मार्च को जौनपुर के एमपी एमएलए कोर्ट द्वारा धनंजय सिंह को दोषी करार देते हुए 7 साल की सजा सुनाई गई थी। उसके बाद से ही पूर्व सांसद धनंजय सिंह जौनपुर जेल में बंद थे।
शनिवार को सुबह में अचानक उन्हें जौनपुर जेल से बरेली जेल में शिफ्ट किया गया। हालांकि जौनपुर से बरेली ले जाते समय पुलिस टीम उन्हें रास्ते में ही लेकर थी इसी दौरान उन्हें हाई कोर्ट से जमानत मिल गई। शाम को सुरक्षा में उन्हें बरेली जेल पहुंचाया गया। अब जमानत मिल गई है ऐसे में उनके वकील द्वारा बताया गया कि जल्द ही में बाहर आएंगे।












Click it and Unblock the Notifications