Jaunpur: वाराणसी-लखनऊ मार्ग पर ट्रक की टक्कर से पिकअप के उड़े परखच्चे, छह लोगों की हुई दर्दनाक मौत

Jaunpur Accident News, जौनपुर। जलालपुर थाना क्षेत्र के लहंगपुर गांव के पास वाराणसी-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार की सुबह करीब 4 बजे दर्दनाक हादसा हो गया। हादसे में छह लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 11 लोग घायल हो गए। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं, शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। बताया जा रहा है कि सभी अंतिम संस्कार कर लौट रहे थे।

 Jaunpur: Many people died in road accident on Varanasi Lucknow highway

प्राप्त समाचार के मुताबिक, सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के जलालपुर गांव निवासी धनदेई देवी (112) का रविवार को निधन हो गया था। परिवारजन अंतिम संस्कार के लिए शव को वाराणसी ले गए थे। वापस लौटते समय जौनपुर-वाराणसी सीमा पर लहंगपुर गांव के पास भोर में करीब चार बजे विपरीत दिशा से आ रही ट्रक में जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में पिकअप के परखच्चे उड़ गए। जौनपुर के पुलिस अधीक्षक (सिटी) डॉ. संजय कुमार ने बताया कि इस हादसे में पांच लोगों की मौत मौके पर हो गई, जबकि एक अन्य युवक ने इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया।

हादसे में करीब 11 लोग घायल भी हुए हैं, जिनका इलाज जिला सदर अस्पताल में चल रहा है। एक की हालत गंभीर देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर किया गया है। वहीं, सभी शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। एसपी सिटी के मुताबिक, सभी मृतक जलालपुर और सरायख्वाजा के रहने वाले थे। हादसे की सही वजह अभी पता नहीं चल पाई है। माना जा रहा है कि तेज रफ़्तार और ड्राइवर को झपकी आने की वजह से यह हादसा हुआ। बता दें, हादसे में पिकअप सवार अमर बहादुर यादव (58), रामश्रृंगार यादव (38), मुन्नीलाल यादव (38), इंद्रजीत यादव (48), कमला प्रसाद यादव (60), रामकुमार (65) निवासी जलालपुर थाना सरायख्वाजा की मौके पर ही मौत हो गई।

सीएम योगी ने किया मुआवजे का एलान
उधर, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जौनपुर में हुए सड़क हादसे पर दुख जताते हुए मृतकों के परिजनों के लिए दो-दो लाख रुपए की आर्थिक सहायता की घोषण की है। साथ ही वरिष्ठ अधिकारियों को मौके पर पहुंच कर पीड़ितों की हर संभव मदद करने के निर्देश दिए है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+