Jaunpur leader: नौकरानी को भी नहीं बख्शा?, पुलिस ने जौनपुर के पूर्व कांग्रेस नेता को किया गिरफ्तार
Jaunpur leader: उत्तर प्रदेश के जौनपुर जनपद से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। जौनपुर जनपद में पूर्व कांग्रेस नेता के घर में नौकरानी का काम कर चुकी एक महिला द्वारा नेता के खिलाफ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किए जाने का मामला दर्ज कराया गया है।
इस मामले में महिला द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर कोतवाली पुलिस ने पूर्व कांग्रेस नेता के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। नौकरानी द्वारा आरोप लगाया गया है कि वह काफी समय तक नेट के घर झाड़ू पोछा लगाने और बर्तन धोने का काम करती थी।

वहीं इस मामले में पूर्व कांग्रेस नेता की पत्नी द्वारा भी उक्त युवती के खिलाफ पुलिस से शिकायत की गई है। नेता की पत्नी का आरोप है कि एक युवती उनकी पत्नी को लगातार ब्लैकमेल कर रही है और रुपए की डिमांड कर रही है। नेता की पत्नी की तहरीर पर भी पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।
शादी करने का भरोसा देकर बनाए शारीरिक संबंध
पीड़िता द्वारा पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया गया है कि वह पूर्व कांग्रेस नेता मुफ्ती हाशिम मेहंदी के घर नौकरानी थी। उसने कहा कि नेता ने उससे प्यार का झूठा नाटक किया और शादी करने का आश्वासन दिया।
पीड़िता ने आरोप लगाया कि 15 साल की उम्र में ही उसके साथ नेता द्वारा शारीरिक शोषण किया गया। शादी की बात करते हुए उसे कपड़े चप्पल तथा अन्य सामान भी नेता द्वारा दिलवाया जाता था। उसने कहा कि वह काफी समय तक कांग्रेस नेता के घर में झाड़ू पोछा करने का काम करती रही।
आरोप लगाया कि उसने जब शादी करने की बात की तो वह लगातार टाल देते थे। उसके बाद जब उसने नेता के ऊपर शादी करने का दबाव बनाया तो उसने पीड़िता और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता द्वारा यह भी आरोप लगाया गया की 27 अगस्त 2024 को नेता ने उसे अपने घर बुलाया था।
घर बुलाने के बाद उसने शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव बनाया। पीड़िता द्वारा नेता का विरोध किया गया तो उसने उसके साथ मारपीट की और जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाया। फिलहाल पीड़िता द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने नेता को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार करने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है।












Click it and Unblock the Notifications