Jaunpur: शादी में डांस करते समय पड़ा दिल का दौरा, पलभर में हो गई मौत, शादी की खुशी मातम में बदली
आजमगढ़ में जौनपुर जनपद से आई एक शादी में डांस करते समय एक युवक अचानक बेहोश हो गया। उसके साथ के लोग उसे अस्पताल लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना से शादी की खुशियां मातम में बदल गई।

Jaunpur जनपद से बारात में शामिल होने के आजमगढ़ गया एक युवक बारात में द्वार पूजा के समय डीजे पर बज रहे गाने पर डांस करने के दौरान बेहोश हो गया। बेहोश हो जाने के बाद उसे उठाकर लोग अस्पताल ले गए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
बाराती की मौत होने की सूचना जैसे ही बारात में पहुंची लोग हैरान रह गए। युवक की मौत हो जाने के बाद धूमधाम से हो रही शादी की खुशियां पल भर में माता में बदल गई। लोगों द्वारा तरह-तरह की चर्चा की जाने लगी।
दरअसल, यह पूरा मामला जौनपुर जनपद के खुटहन सेठुआपारा गांव का है। गांव की रहने वाले एक युवक की शादी आजमगढ़ जनपद के दीदारगंज थाना अंतर्गत डीहपुर गांव में तय हुई थी। बताया जा रहा है कि बीते सोमवार को जौनपुर से बारात आजमगढ़ गई थी।
इसी बारात में शामिल होने के लिए सेठुआपारा गांव का रहने वाला 41 वर्षीय बबलू यादव भी गया था। बताया जा रहा है कि बारात डीहपुर गांव में पहुंचने के बाद लड़की पक्ष के लोगों द्वारा बारातियों की खातिरदारी की गई।
उसके बाद डीजे बजने लगा और बाराती डीजे पर झूमने लगे। इस दौरान बबलू यादव को भी उसके साथ के लोगों ने डीजे पर डांस करने के लिए बुला लिया। बताया जा रहा है कि बबलू अपने दोस्तों के साथ डीजे पर डांस कर रहा था।
डांस करते समय अचानक वह बेहोश होकर गिर गया। गिरने के बाद वहां मौजूद लोग तत्काल उसे उठाए और अस्पताल में लेकर गए लेकिन अस्पताल पहुंचने के बाद चिकित्सकों द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया। मौत की सूचना मिलते ही शादी खुशियां मातम में बदल गई।
वहीं बबलू की मौत की सूचना में जब उसके घर पर पहुंची तो उसके घर वालों का भी रो रो कर बुरा हाल हो गया। आजमगढ़ से उसके शव को जौनपुर लाया गया और पिलकिछा घाट पर उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया। बबलू की मौत के बाद गांव में तरह-तरह की चर्चा चल रही है।












Click it and Unblock the Notifications