नाम चवन्नी, इनाम एक लाख, शहाबुद्दीन गैंग का शूटर, जौनपुर में पुलिस पर AK-47 से चलाई गोली, UPSTF ने मार गिराया
BIG BREAKING: उत्तर प्रदेश के जौनपुर जनपद में मंगलवार तड़के बदलापुर थाना क्षेत्र में यूपी एसटीएफ और एक लाख के इनामी बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के दौरान बदमाश ने एसटीएफ पर फायरिंग की उसके बाद जवाबी कार्रवाई में बदमाश ढेर हो गया।
बदमाश की पहचान एक लाख इनामी सुमित सिंह उर्फ मोनू चवन्नी के रूप में हुई है। वहीं इस दौरान मोनू चवन्नी के दो साथी अंधेरे का फायदा उठाते हुए मौके से फरार हो गए। मोनू चवन्नी बिहार के शहाबुद्दीन गैंग का शूटर था।

मूल रूप से मऊ जनपद के रहने वाले बदमाश मोनू के खिलाफ लूट और हत्या और डकैती से जुड़े दो दर्जन मुकदमे दर्ज थे। उसके पास से एसटीएफ ने एक-47, 9mm की एक पिस्टल बोलेरो और कारतूस भी बरामद किया है। पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल कर रहे हैं।
भाजपा नेता की हत्या में था वांटेड
दरअसल बिहार के सिवान में 23 नवंबर 2014 को भारतीय जनता पार्टी के सांसद प्रतिनिधि श्रीकांत भारती की हत्या हुई थी। इस हत्या में मोनू चवन्नी का नाम सामने आया था। एसटीएफ के अनुसार मोनू चवन्नी सुपारी लेकर भाजपा नेता की हत्या की थी।
इसके अलावा साल 2014 में ही मा चवन्नी ने बलिया के कारोबारी परशुराम तिवारी और उनके बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी थी। हत्या करने के बाद उसने कारोबारी की पत्नी को भी फोन करके धमकी दी थी।
मूल रूप से मऊ का रहने वाला था चवन्नी
बदमाश मोनू चवन्नी मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मऊ जनपद के सरायलखंसी थाना क्षेत्र के नरई इमलिया इलाके का रहने वाला था। मोनू शुरुआती समय में इलाहाबाद के हिंदू हॉस्टल में रहा उसके बाद जरायम की दुनिया में कदम रखने के बाद कई राज्यों में रहकर वह आपराधिक घटनाओं को अंजाम देता था।
पुलिस ने रोकने का प्रयास किया तो चला दी गोली
बताया जा रहा है कि सोमवार की रात में मुखबिर से मिले सुराग के आधार पर यूपीएसटीएफ और बदलापुर थाने की पुलिस टीम वाराणसी लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों की चेकिंग कर रही थी।
इसी दौरान बोलेरो पर सवार बदमाश आते हुए दिखाई दिए। पुलिस टीम ने उनको गाड़ी रोकने का इशारा किया तो पुलिस टीम पर फायरिंग करते हुए बदमाश बोलेरो लेकर भागने लगे। उसके बाद पुलिस टीम ने उनका पीछा कर लिया।
पीछे आ रही पुलिस टीम को देखकर बदमाशों द्वारा पुलिस टीम के ऊपर फायरिंग की गई। दावा यह भी किया जा रहा है कि बदमाशों ने एक-47 से पुलिस टीम के ऊपर फायरिंग किया। उसके बाद पुलिस टीम द्वारा भी आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्रवाई करते हुए गोली चलाई गई। गोली मोनू चवन्नी को जाकर लगी और वह वहीं पर ढेर हो गया। हवाई अंधेरे का फायदा उठाते भी उसके दो साथी वहां से फरार होने में सफल हो गए।












Click it and Unblock the Notifications