छोटी सी गलती में गई मासूम की जान, माता-पिता रहें सावधान, आप भी न करें ऐसी गलती
कई बार ऐसी घटनाएं देखी जाती है कि परिजनों की छोटी सी गलती के चलते मासूमों की जान चली जाती है। ऐसी घटनाएं घटित होने और जानकारी मिलने के बाद भी लोगों द्वारा लापरवाही की जाती है। ऐसा ही एक दर्दनाक मामला जौनपुर से सामने आया है। जहां परिजनों की एक छोटी सी लापरवाही के चलते मासूम बच्चे की मौत हो गई।
मासूम बच्चे की मौत हो जाने के बाद उसके परिवार में मातम पसरा हुआ है। वहीं मासूम के माता-पिता खुद को कोसते नजर आ रहे हैं। माता-पिता का कहना है कि यदि उनके द्वारा लापरवाही नहीं बरती गई होती तो उनका मासूम बेटा जिंदा रहता।

दरअसल, यह पूरी घटना जौनपुर जनपद के सुजानगंज थाना क्षेत्र के घाटमपुर गुवांवा गांव की है। गांव में दीपक सिंह का परिवार है वह अपनी पत्नी और बच्चों के साथ रहते हैं। बुधवार को उनका इकलौता बेटा 2 वर्षीय राजवीर घर के बाहर अकेले ही खेल रहा था।
इस दौरान दीपक की पत्नी घर में घरेलू काम कर रही थी। खेलते खेलते मासूम बच्चा घर के सामने स्थित पानी की टंकी के समीप पहुंचा और उसी में गिर गया। गिर जाने के बाद पानी में डूब कर उसकी दर्दनाक मौत हो गई। इधर काफी समय बीत जाने के बाद जब राजवीर नहीं दिखाई दिया तो उसकी मां उसे खोजने लगी।
काफी खोजबीन करने के बाद भी उसके बारे में जानकारी नहीं मिली तो बाद में लोग पानी टंकी के समीप पहुंचे। इस दौरान पानी टंकी में डूबने के बाद मौत हो जाने के कारण मासूम का शव पानी में उतरा रहा था। मासूम बच्चे का शव देखते ही महिला चीखने चिल्लाने लगी।
आवाज सुनकर परिवार और आसपास के लोग भी तत्काल उसके पास पहुंचे उसके बाद मासूम को लेकर अस्पताल में पहुंचे। अस्पताल में जांच पड़ताल करने के बाद चिकित्सकों द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया। चिकित्सकों द्वारा मासूम के मृत घोषित किए जाने के बाद परिजन सीखने चिल्लाने लगे। वहीं इकलौते बेटे की मौत हो जाने के चलते माता-पिता बेसुध हैं।












Click it and Unblock the Notifications