चौथी शादी करने जा रहा था पति, तीसरी पत्नी पुलिस लेकर पहुंच गई, दूल्हा गिरफ्तार, बाराती फरार
Jaunpur Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश के जौनपुर जनपद से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे सुनकर आपको भी हैरानी होगी। जौनपुर जनपद में एक शख्स अपनी तीन पत्नियों को छोड़कर के चौथी शादी करने जा रहा था। इस बात की जानकारी उसकी तीसरी पत्नी को हो गई।
उसके बाद तीसरी पत्नी पुलिस लेकर पहुंच गई। पुलिस पहुंचने के बाद पुलिस में दूल्हे को हिरासत में ले लिया। हिरासत में लेकर दूल्हे से पूछता है शुरू कर दी गई। इधर पुलिस पहुंचने से पहले ही बाराती वहां से फरार हो गए थे। फिलहाल पुलिस द्वारा मामले की छानबीन की जा रही है।

यह पूरा मामला जौनपुर जनपद के सुजानगंज क्षेत्र का है। फरजाना नामक महिला ने आरोप लगाया कि वह बदलापुर में स्थित अपने मायके में रहती है। उसकी शादी सुजानगंज थाना क्षेत्र के पढुआ सर्वेमऊ बेलवार के असलम के बेटे शम्स आलम के साथ मुस्लिम रीति रिवाज से संपन्न हुई थी।
उसने यह भी कहा कि शादी के बाद सब कुछ ठीक-ठाक चला रहा और उसके दो बच्चे भी हैं। बाद में पति का उसके साथ विवाद होने लगा और मामला न्यायालय में चल रहा है। महिला ने यह भी आरोप लगाया कि उससे शादी करने से पहले उसके पति ने दो शादी की थी।
पहली पत्नी को छोड़कर उसने दूसरी शादी की। दूसरी शादी करने के बाद उसे महिला को भी उसने छोड़ दिया फिर फरजाना से तीसरी शादी की। अब फरजाना को भी वह छोड़ दिया है और चौथी शादी करने जा रहा है जबकि मामला न्यायालय में चल रहा है।
फरजाना द्वारा शिकायत किए जाने के बाद सुजानगंज थाने की पुलिस आरोपी दूल्हे को हिरासत में ले ली। हिरासत में लेने के बाद पुलिस द्वारा उसे पूछताछ की गई तो मामला सही निकला। फिलहाल इस मामले में दूल्हे को छुड़ाने के लिए काफी देर तक लोग पंचायत करते रहे। वहीं एक शख्स द्वारा चौथी शादी किए जाने की बात सुनकर लोग हैरान हैं।












Click it and Unblock the Notifications