पति गया परदेस तो बेटे की बीवी से पिता ने बना लिए अवैध संबंध

जौनपुर। उत्तर प्रदेश के जौनपुर में तीन तलाक का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक शौहर मजबूरी में अपनी पत्नी को कानून पारित होने के बावजूद तीन तलाक दे दिया। शनिवार को दीवानी न्यायालय आए शौहर ने बताया कि उसके पास कोई चारा ही नहीं बचा था। रोजी रोटी के सिलसिले में वह सऊदी अरब कमाने चला गया था। इस बीच उसकी पत्नी का संबंध उसके पिता से हो गया।

Husband gives teen-talaq to his wife after relation with father-in-law

शौहर के मुताबिक उसका निकाह 12 साल पहले हुआ था। कुछ वर्ष घर बीवी के साथ हंसी-खुशी बिताने के बाद वह रोजी-रोटी के सिलसिले में सऊदी अरब चला गया था। आरोप है कि इसी बीच उसकी बीवी का नाजायज संबंध उसके पिता से हो गया। बीमारी के कारण वह सऊदी अरब से वापस घर आ गया। घर लौटने पर आसपास के लोगों ने उससे यह बात कही, लेकिन उसे यकीन नहीं हुआ। गत 25 अगस्त 2019 को आवश्यक कार्य से वाराणसी गया और पत्नी से कहा कि दूसरे दिन सुबह आएगा।

लेकिन काम हो जाने के बाद रात 10 बजे वह घर पहुंचा तो उसने अपनी बीवी व पिता को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया। क्रोध में अपनी पत्नी को तीन तलाक दे दिया। उसके पिता व पत्नी ने मिलकर उसे मारा पीटा। उसके शोर पर अगल-बगल के लोगों ने इकट्ठा होकर बीच-बचाव किया। पिता ने धमकी दी कि मैंने तुम्हारी पत्नी को रख लिया है। तुम्हारे खिलाफ मुकदमा दर्ज करवा कर जेल भेजूंगा। शौहर ने पुलिस अधीक्षक को दरखास्त देकर पिता और पत्नी के खिलाफ रपट दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+