महिला और पुरुष टीचर को साथ देख भड़का पति, सड़क पर दोनों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा
Recommended Video
जौनपुर। यूपी में जौनपुर के जफराबाद थाना क्षेत्र हिसामपुर गांव मे शादीशुदा अध्यापिका से मिलने आये शिक्षक को घरवालों ने लाठी-डंडे से मारपीट कर घायल कर दिया। शिक्षक को पिटता देख जब बचाव के लिए महिला टीचर पहुंची तो भीड़ ने दोनों पर लाठी-डंडे बरसाए। दोनों की पिटाई का वीडियो वायरल होने से हड़कंप मच गया है। पुलिस ने वीडियो के आधार पर तहकीकात शुरू कर दी है।

यह वायरल विडियो जफराबाद थाना क्षेत्र का है। वीडियो दो तीन दिन पहले का बताया जा रहा है जिसमें पेशे से अध्यापक दोनों महिला और पुरुष जफराबाद इलाके में एक-दूसरे से मिलने गए हुए थे जहां इनकी भनक महिला अध्यापक के पति को लग गयी। फिर क्या हुआ, वह भी दोनों का पीछा करते हुए पास जा पहुंचा। आरोप है कि दोनों को संदिग्ध हालत में देखने के बाद वहां उपस्थित लोगों का पारा हाई हो गया और लोगो ने लाठी-डंडे से जमकर पिटाई कर दी। बेरहमी से की गयी पिटाई का वीडियो तैयार करने के बाद उसे सोशल मीडिया के जरिये वायरल कर दिया गया। इतना ही नहीं पिटाई के बाद पति ने महिला के खिलाफ जफराबाद थाने में तहरीर भी दी है।
वहीं टीचर की हुई पिटाई से अध्यापिका डर गयी व एक मकान के अंदर जा छुपी जहां से लोगों ने खींचकर उसे बाहर धकेल दिया। उस पर लोग लाठी लेकर टूट पड़े। वो लोगों से रहम की भीख मांगती रह गयी लेकिन लोगों ने महिला की एक न सुनी। लोग बेरहम होकर लाठियां बरसाते रहे। इस घटना को लेकर जब सीओ सिटी से बात की गई तो सीओ सिटी निपेंद्र ने बताया की महिला के पति ने थाने में तहरीर दी हुई है जिसके आधार पर कार्रवाई की जा रही है। साथ ही वीडियो वायरल होने के बारे में जानकारी मिली है, अब यह संज्ञान में आया है। पिटाई करने वालों को भी चिन्हित किया जा रहा है, जो दोषी होंगे, उन पर कार्रवाई की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications