Jaunpur News: आधी रात को मंडप से भागकर थाने पहुंचा दूल्हा और शादी से किया इनकार, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान
उत्तर प्रदेश के Jaunpur जिले में एक दूल्हा शादी को छोड़कर थाने पहुंच गया। थाने पहुंचकर उसने जो बताया उसे सुनकर पुलिसकर्मी भी हैरान रह गए, हालांकि बाद में पुलिसकर्मी गांव पहुंचे और किसी तरह उसकी शादी संपन्न हुई।

उत्तर प्रदेश के Jaunpur जनपद में एक शादी में दुल्हन के गांव के युवकों और दूल्हे पक्ष के लोगों के बीच मारपीट हो गई। मारपीट के दौरान बीच-बचाव करने पहुंचे दूल्हे को भी लोगों ने पीट दिया। उसके बाद नाराज दूल्हे ने शादी करने से इनकार कर दिया।
पिटाई से नाराज दूल्हा मंडप छोड़कर थाने पहुंच गया और मारपीट करने वालों के खिलाफ शिकायत की। शिकायत के बाद पुलिस दूल्हे के साथ गांव में पहुंची। लड़की पक्ष के लोगों ने पुलिस को बताया कि गांव के लड़के शादी में बाधा उत्पन्न किए थे। हालांकि इसके बावजूद भी दूल्हा शादी करने के लिए तैयार नहीं हुआ।
बाद में दोनों पक्ष के लोगों के समझाने के बाद रात में दूल्हा शादी के लिए तैयार हुआ। उसके बाद सुबह में शादी संपन्न होने तक पुलिस भी वहां मौजूद रही और पुलिस की मौजूदगी में शादी संपन्न हुई तथा दुल्हन की विदाई कराने के बाद पुलिस वहां से वापस लौटी। इस मामले को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चा चल रही है।
दरअसल, यह पूरी घटना जौनपुर के एक गांव की है। गांव में अंबेडकरनगर जनपद के मालीपुर इलाके से एक बारात आई थी। बताया जा रहा है कि बारात में डीजे पर डांस करने के दौरान घराती और बाराती पक्ष के लोगों में कहासुनी होने लगी।
उसके बाद किसी तरह दोनों पक्ष के संभ्रांत लोगों ने मामला शांत कराया। मामला शांत होने के बाद द्वार पूजा का कार्यक्रम प्रारंभ हुआ। इसी बीच फिर किसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी होने लगी और देखते ही देखते दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए।
इस दौरान लड़की के गांव के लोगों ने दूल्हे पक्ष के लोगों को मारना पीटना शुरू कर दिया। मारपीट होता देख दूल्हा भी वहां पहुंचा तो लोगों ने दूल्हे को भी नहीं बख्शा। भीड़ में मौजूद युवक दूल्हे को भी दो चार हाथ जड़ दिए।
इस बात से दूल्हा नाराज हो गया और नाराज होने के बाद कोतवाली पहुंच गया। कोतवाली पहुंचने के बाद उसने पुलिस से शिकायत की और वहां से पुलिस के साथ गांव में पहुंचा। गांव में पुलिस जब पहुंची तो मारपीट करने वाले युवक वहां से फरार हो गए थे।
उसके बाद दूल्हा हंगामा करने लगा वह शादी करने से इनकार कर दिया। दूल्हे द्वारा शादी से इंकार किए जाने के बाद दुल्हन पक्ष के लोग परेशान हो गए हालांकि बाद में दोनों पक्ष के संभ्रांत लोगों की मौजूदगी में पंचायत हुई और दूल्हा शादी करने के लिए तैयार हुआ।












Click it and Unblock the Notifications